ग्रुप डी व क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार !
Haryana news Fraudster arrested in the name of getting job for the post of Group D and Clerk
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
थाना अग्रोहा पुलिस ने ( group D jobs व क्लर्क पद ( LDC clerk job ) पर नोकरी दिलाने के बहाने से 5 लाख 50 हजार रूपये की ठगी ( Jobs frauds करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपित ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया हुआ है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य ठगी की वारदातों से भी पर्दा उठ सकता है।
उप निरीक्षक जगदीश ने बताया कि थाना अग्रोहा में गांव नंगथला निवासी उमेद सिंह ने अग्रोहा निवासी दलीप सिंह के खिलाफ उसके बेटे को ग्रुप डी और क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने के नाम से 5 लाख 50 हजार रुपए ठगने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि दलीप सिंह ने मेरे बेटे को ग्रुप डी और क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुझे अपने जाल में फसाया है और 25.11.2019 को नोकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। पुलिस ने अग्रोहा निवासी दलीप सिंह को आईपीसी की धारा 406/420/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 424 दिनाक 19.02.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक जगदीश ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित ने कई लोगो से साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की हुई है। शिकायतकर्ता उमेद सिंह द्वारा आरोपित दलीप सिंह से बार बार रुपए वापस मांगने पर उसने दलीप को धमकी दी और रुपए देने से मना कर दिया। आरोपित से पूछताछ करने के लिए उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks