स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने ने नाम से की लगभग लाखों की ठगी। आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार !

Fraud of about 3 lakh in the name of increasing the credit card limit.


*क्रेडिट कार्ड रीसेट करने के नाम से पूछा ओटीपी।*

*साइबर थाना हिसार पुलिस ने आरोपित को लाजपत नगर दिल्ली से किया गिरफ्तार।*

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

      पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार साइबर थाना पुलिस ( Hisar cyber police station ) ने क्रेडिट कार्ड ( credit card limit ) की लिमिट बढ़ाने  के नाम से लगभग 3 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपी लाजपत नगर, दिल्ली निवासी नवनीत को हिसार साइबर थाना में आईपीसी की धारा 420/419/406/ के तहत अंकित अभियोग संख्या 18 दिनाक 23.04.2022 में लाजपत नगर, दिल्ली ( Lajpat Nagar Delhi ) से गिरफ्तार किया गया है।













 *घटना विवरण:* उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल और NCRP पोर्टल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एसबीआई बैंक ( SBI bank credit card fraud case ) के कार्ड से 296940 रुपए की ठगी के बारे में साइबर थाना हिसार ( cyber police station Hisar ) में एक शिकायत आई थी। शिकायतकर्ता आदर्श नगर हिसार निवासी बलवान सिंह के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से 14.02.2022 एक अभिषेक नामक युवक का फोन आया और उसने कहा कि वह एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्मेंट से बोल रहा है और उसने एसबीआई कार्ड ( SBI bank card ) पर चल रही सेवाओं के बारे में पूछा। फिर उसने शिकायतकर्ता से कहा कि आपके कार्ड की लिमिट बिना किसी चार्ज के बढ़ा दी जाएगी तथा उसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। बस आपका कार्ड रीसेट ( credit card reset ) करना होगा। कार्ड रीसेट करने के लिए अभिषेक नामक युवक ने शिकायतकर्ता से कार्ड नंबर पूछा और कहा कि कार्ड को रीसेट करने और उसकी लिमिट बढ़ाने के लिए आपकी डिटेल  वेरिफाई ( ATM card verification ) करनी है। इसके बाद अभिषेक नामक युवक ने जन्मतिथि आदि पूछते हुए बातों बातों में OTP  पूछ क्रेडिट कार्ड से 98,980 रुपए की तीन ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख 96 हजार 940 रुपए ठग लिए। आदर्श नगर हिसार ( Azad Nagar Hisar ) निवासी बलवान सिंह ने साइबर थाना में कार्ड की लिमिट बढ़ाने को लेकर हुई धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दी। शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर एक आरोपी को लाजपत नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है ।














 *गिरफ्तार आरोपी :* नवनीत वासी खाबडा, मुजफ्फपुर, बिहार हाल लाजपत नगर दिल्ली। उम्र 26 वर्ष।

 *पुलिस कारवाई :* उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए काल करने वाले अभिषेक नामक युवक ने ओटीपी के माध्यम से रुपए एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट और फिर तीसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए है।  बैंक से अकाउंट होल्डर का डाटा लेने पर पता चला की ये अकाउंट लाजपत नगर, दिल्ली निवासी नवनीत का है।  नवनीत अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बन फोन कॉल के जरिए नागरिकों से ओटीपी पूछ कर पैसे एक अकाउंट से दूसरे और फिर तीसरे अकाउंट में ट्रांसफर करता है। आदर्श नगर हिसार निवासी बलवान सिंह से ठगी गई राशि को नवनीत ने 2 से तीन अकाउंट में ट्रांसफर करते हुए अपने अकाउंट में ट्रांसफर की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर आगामी कार्यवाही के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।






ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |