हिसार में ब्लॉक कृषि अधिकारी ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वाले दो अधिकारियों के नाम !
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार स्थित एचएयू में ओल्ड कैंपस ( hau old campus quarter ) के क्वार्टर में रहने वाले एक खंड कृषि अधिकारी द्वारा सुसाइड करने का मामला संज्ञान में आया है। जोकि इन दिनों बरवाला खंड में बीईओ के पद पर कार्य था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पास एक सुसाइड नोट के आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परीक्षा देकर लौटे तो बच्चों को फंदे पर झूलता मिला पिता
कृषि विभाग में बरवाला ( agriculture office Barwala ) में बीईओ के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय डॉ रघुबीर सिंह एचएयू ओल्ड कैंपस स्थित क्वार्टर ( Haryana agriculture University Hisar old campus quarter ) में अकेला ही था। उसकी पत्नी स्कूल में टीचर है और ड्यूटी पर गई हुई थी। जबकि उनके बच्चे परीक्षा देने के लिए गए हुए थे। जेसे ही बच्चे परीक्षा ( exam back home ) देकर अपने घर पर पहुंचे तो देखा कि उनका पिता फंदे पर झूल रहा है। उन्होंने शोर अच्छा तो आस पड़ोस के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर क्वार्टर के पास स्थित कैंपस स्कूल ( campus School Hisar ) से भी टीचर पहुंच गए और मृतक की पत्नी को बुलाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज
मृतक की पत्नी विमला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले कुछ महीने से उसके पति को कृषि अधिकारी पवन डिंगड़ा और विनोद फोगाट सहित कुछ अन्य अधिकारी लगातार परेशान करते आ रहे थे। वे उस पर नाजायज दबाव बनाते और उसकी नौकरी खाने की धमकी देते थे। जिसे 6 महीने से उसका पति मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशान होकर उसका पति अक्सर नौकरी छोड़ने की बात करते था, लेकिन उच्च अधिकारियों के दबाव व मानसिक तनाव के कारण वो ऐसा नहीं कर पाया । ये ही उसके पति की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उसके पति की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में इन दोनों के नाम भी दर्ज हैं।
ब्लॉक आफिसर रघुवीर सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार
हिसार में एग्रीकल्चर विभाग में कार्य करने वाले ब्लॉक आफिसर रघुवीर सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से दोनों उच्च अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ हो गए हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कब तक कर पाती है। ये तो समय ही बताएगा। पुलिस ने हिसार कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विनोद फोगाट और पवन ढींगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुसाइड नोट में लिखा उच्च अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप
मृतक कृषि अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह बीते कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मृतक के पास से जो सुसाइड नोट मिला है। उस सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वे उसे कृषि अधिकारी पवन डिगड़ा, विनोद फोगाट सहित कुछ अन्य अधिकारियों द्वारा बार- बार परेशान किया गया। इतना ही नहीं दफ्तर में काम करने के लिए स्टॉफ भी नहीं दिया जाता था। जिस कारण वो अक्सर परेशान रहने लगा। उनकी प्रताड़ना के कारण वो परिवार के लिए समय भी नहीं निकाल पाता था। बार- बार लिखने के बाद भी अधिकारियों ने काम का दबाव बनाया व परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोई रास्ता नजर नहीं आया तो मजबूर व परेशान होकर यह रास्ता चुन रहा हूं। मरने के बाद मेरे परिवार को परेशान न किया जाए, ये मेरी अंतिम इच्छा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks