हांसी में घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई आग, अग्रोहा मेडिकल रैफर !
Haryana Hisar hansi news Woman sets herself ablaze due to domestic dispute in Hansi
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हांसी की जगदीश कॉलोनी में अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिरकार सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची भीड़ ने बुझाई आग
मिली जानकारी अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सीमा अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से जल गई। जैसे ही उसे आग लगी तो सीमा को जलता देखकर आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब तक महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया गया तब तक उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा के लिए रेफर किया।
दो बार शादी हुई, लेकिन दोनों ही पतियों की हो चुकी है मौत
मामले की सूचना सीमा के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। कितने मिलते हैं उसके मामा का लड़का वहां पर पहुंचा। उसने बताया कि सीमा की शादी कर ले रोहतक में की गई थी। लेकिन उस कुछ नहीं के बाद उसके पति का निधन हो गया था। जिसके कुछ समय बाद सीमा की शादी हांसी की जगदीश कॉलोनी के रहने वाले के साथ कर दी गई थी। लेकिन उनकी भी मौत हो चुकी है। सीमा का वाक्य परिवार जिनमें रहता है लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचा था इस वारदात के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं डॉक्टर कामिंद मोंगा ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा घायल अवस्था में महिला को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks