स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जिस मामी ने चंद मिनट पहले खिलाई गर्म रोटी, उसी मामी की कर दी हत्या | हत्या कर यहां पर छिपा मिला आरोपी भांजा |

 


तहलका न्यूज, रोहतक/ ललीत


महेंद्र ओबीसी के नजदीकी गांव किशनगढ़ शुक्रवार की सुबह एक महिला की कस्सी से वार कर निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले मामा के घर आए भांजे ने ही अपनी मम्मी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी है। मटका घर मुख्य सड़क पर होने के कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
















मामी ने खिलाई गरमा गरम रोटियां, भांजे ने कर दी मम्मी की हत्या

आरोपित प्रवीण अपराधी किस्म का है भिवानी जेल में बंद प्रवीण को उसका मामा जितेंद्र ही जमानत पर छुड़ाकर अपने घर पर लाया था। प्रवीण की मम्मी प्रमिला हर रोज अच्छे रास्ते पर चले इसके लिए उसे ताजा ताजा भोजन पका कर खिलाती थी। शुक्रवार की सुबह भी प्रमिला ने प्रवीण को गरमा गरम चोटिया बनाकर खिलाई लेकिन दोपहर 11 बजे प्रवीण ने उसकी कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 








भिवानी जेल में बंद आरोपित को मामा ने ही छुड़वाया था जेल से 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लाढोत निवासी प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म , पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था इसी मामले में सजा काटने के लिए भिवानी जेल में बंद था। जो इन दिनों अपनी मामा के घर पर आया था। यहां पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी पुलिस मामले की तय तक जाने के लिए कार्रवाई कर रही है।












कनपटी पर कस्सी से वार

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव किशनगढ़ में एक महिला की उसके पति के भांजे ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया कि 38 वर्षीय मृतक महिला प्रमिला देवी का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था और उसकी कनपटी से खून बह रहा था। उन्होंने इसकी सूचना सीन क्राइम की एक्सपर्ट सरोज दहिया को दी। ताकि मौका ए वारदात से अधिक से अधिक सबूत जुटाए जा सके। 









एक सप्ताह पहले मामा के घर आए भांजे ने की मामी की हत्या 

सूचना मिलते हैं fsl expert अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोपहर तक पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। बता जाता कि आरोपित प्रवीण रोहतक जिले के गांव लाढोत का रहने वाला है और करीब एक सप्ताह पहले ही वह अपने मामा के घर गांव किशनगढ़ आया था। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 










मामी की हत्या कर आरोपी ईंख में छिपा 

महम थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि अपनी किशनगढ़ में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। मामी की हत्या के बाद आरोपी भांजा पास के ईख के खेत में छुप गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |