अग्निवीर भर्ती में मैडिकल रिजेक्ट हो गया तो बना नशे का आदी, वाहन तो करने लगा चोरी, हिसार पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाइकिलों सहित दबौचा !
When Agniveer was medically rejected in recruitment, he became a drug addict, started stealing vehicles, Hisar police nabbed him along with 9 stolen motorcycles
अग्निवीर भर्ती में रिजेक्ट हुआ तो हो गया नशे का आदी,
आरोपित गिरफ्तार, सुलझी मोटरसाइकिल चोरी की 9 वारदात
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अग्नीवीर की भर्ती में मेडिकल में अनफिट होने के बाद नशे का आदी होकर चोरी करने लगा। उसने हिसार में रह कर 8 बाइक व 1 स्कूटी चोरी करने के मामले में हिसार में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले 19 वर्षीय युवक को पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक ने अपना नाम पवन बताया है । पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर उसे 2 दिन का रिमांड पर लिया है।
![]() | |||||
| HP 15s, AMD Ryzen 3 3250U, 15.6 inch(39.6cm) HD Laptop(8GB RAM/256 GB SSD/AMD Radeon Graphics/Win... | ₹27,99000 |
*चोरीशुदा 8 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद I*
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए मोहल्लाह डॉगरान चोकी पुलिस ने चोकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में रेड स्क्वायर मार्किट हिसार से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाते हुए आरोपित गालड, जिला चुरू, राजस्थान हाल गणेश मार्किट हिसार निवासी पवन उर्फ़ रुपाला को थाना HTM हिसार में IPC की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 102 दिनाक 17.02.23 में 2 मार्च की शाम को सब्जी मंडी चौक से गिरफ्तार किया गया है I
*गिरफ्तार आरोपित :- पवन उर्फ़ रुपाला (उम्र 19 वर्ष) वासी गालड, जिला चुरू, राजस्थान हाल गणेश मार्किट हिसार I*
पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपित कोई काम धंधा नहीं करता व शराब का आदि है I आरोपित गालड, जिला चुरू, राजस्थान का निवासी है और पिछले 3–4 महीने से स्वातिक पीजी, गणेश मार्किट हिसार में रह रहता है। पवन उर्फ रुपाला 12th पास है। आरोपित पवन ने अग्निवीर की भर्ती देखी थी, लेकिन उस भर्ती में वो मेडिकल अनफिट हो गया था।
*वारदात का तरीका :-*
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मुख्यत: कुछ दिन पुरानी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ही चोरी करता है I यह अपने पास एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चाबी रखता है I वारदात की जगह पर आकर आरोपी यह सुनिश्चित करता है की आस पास कोई है तो नही और फिर यह चाबी से मोटरसाइकिल का लॉक खोलता है अगर नहीं खुलता तो झटके से लॉक तोड़ मोटरसाइकिल चुरा, मोटरसाइकिल सहित वहा से निकल जाता है I आरोपी ने हिसार शहर में अलग अलग जगह से 8 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी चुराई थी I जिन्हें उसने गाँव गालड स्थित अपने पुसतैनी माकन के पीछे बने छप्पर में छुपाई थी I पुलिस ने सभी 8 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को गाँव गालड से बरामद किया है।
*आरोपी ने हिसार में अलग अलग जगह से मोटरसाईकिल चोरी की वारदाते की थी जो निम्न है :-*
1. आरोपित ने 23.02.2023 की शाम को मिराज सिनेमा, रैड सुकेयर मार्किट हिसार के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसके बारे में कैमरी रोड हिसार निवासी रामू की शिकायत पर थाना HTM हिसार में IPC की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 123 दिनाक 24.02.2023 अंकित है।
2. आरोपित ने 16.02.23 को मिराज सिनेमा, रैड सुकेयर मार्किट हिसार के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसके बार में टिफिन सर्विसे का काम करने वाले संजीव वासी गाव मिरान वासी जिला भिवानी की शिकायत पर थाना HTM हिसार में IPC की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 102 दिनाक 17.02.2023 अंकित है ।
3. आरोपित ने 26.02.23 को मिराज सिनेमा, रैड सुकेयर मार्किट हिसार के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसके बार में विकास वासी कबीर चौक, मोहल्ला डोगरान हिसार की शिकायत पर थाना HTM हिसार में IPC की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 131 दिनाक 27.02.2023 अंकित है ।
4. आरोपित ने 26.02.23 को अग्रशेन भवन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसके बार में निखिल वासी शास्त्री नगर की शिकायत पर थाना शहर हिसार में IPC की धारा 379 के तहत अभियोग संख्या 110 दिनाक 27.02.2023 अंकित है I
इनके अलावा आरोपित से बरामद चोरी शुदा मोटरसाइकिल के बारे में जाँच की जा रही है। आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ने चोरी किए गए मोटरसाईकिलों को बेचने की भी कोशिश की थी। परन्तु बिना कागजात के वह उन्हें बेच नहीं पाया।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks