स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बहुजन किसान मजदूर जोड़ो यात्रा पहुची नारनौंद . हरियाणा सरकार हो बर्खास्त :- माजरा

 Haryana government should be dismissed :- Majra


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

 कृष्ण माजरा ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार का राज आया है तब से  कभी किसानों पर तो कभी मजदूरों पर तो लाठी चार्ज करके लोकतंत्र की सरेआम हत्या की जा रही है नारनौंद में भीम आर्मी द्वारा  बहुजन किसान मजदूर जोड़ो यात्रा नारनौंद पहुची,  जिसका नेतृत्व भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ द्वारा किया जा रहा है । यात्रा का स्वागत जाट धर्मशाला के आगे किसान नेताओं द्वारा किया गया । इस मौके पर तमान संघठनों ने मिलकर SDM नारनौंद के माध्यम से राज्यपाल हरियाणा सरकार को एक ज्ञापन सौंपा गया।




 




HP 15s, AMD Ryzen 3 3250U, 15.6 inch(39.6cm) HD Laptop(8GB RAM/256 GB SSD/AMD Radeon Graphics/Win... out of 13₹27,99000


भाजपा जजपा सरकार ने की सारी हदें पार - बडाला 

 किसान मजदूर नेता धर्मपाल बड़ाला ने कहा कि हद तो तब हो गई,  जब जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि सरपंचों की आवाज को सरकार ने दबाने का काम किया। बडाला ने कहा कि आज देश को बचाने के लिए बहुजन किसान मजदूर को एक होने की जरूरत है भीम आर्मी यात्रा का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ ने कहा कि आज सरकार परिवार पहचान पत्र तो कभी चिराग योजना के माध्यम से बहुजनों के खत्म करने पर तुली हुई है। गांव देहात के सरकारी स्कूलों में गरीब मजदूर किसानों के बच्चे पढ़ते हैं लेकिन सरकार उनको बंद करने पर तुली हुई है क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि हम गरीबों के बच्चे पढ़ लिख कर शिक्षित हो और आने वाले समय में उनसे सवाल जवाब कर सकें। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के नाम पर गरीबों के घरों में गैस सिलेंडर तो पहुंचा दिए लेकिन गैस के दाम इतने बढ़ा दिए कि गैस सिलेंडर म्यूजियम में रखने लायक हो गए। 

 




ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें










ये रहे मौजूद 

 इस मौके पर  नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि इंडियन नेशनल लोकदल हल्का अध्यक्ष राजेश उर्फ बिल्लु ,पवन एडवोकेट, गोपाल मोठ,गोपाल खन्ना,अजय कुमार राकेश लोहरी,अजमेर नारनौंद भूपेंद्र नारनौंद, मोनू,पूर्व सरपंच राजू बडाला,रामफल नम्बरदार, अजय नहला,बलवान सिरकीबन्द,मुना वाल्मीकि, शीलू लोहान, विजय मिनी भगत, यश कुमार, सुमित कुमार, विनोद कुमार इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |