स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राहुल गांधी के प्रति सहानुभूति, भाजपा जजपा सरकार की नीतियों से बाय बाय, भाजपा बसपा और आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन !

 india haryana news Sympathy for Rahul Gandhi, bye bye policies of BJP JJP government, BJP BSP and AAP leaders joined Congress


तहलका न्यूज, चंडीगढ़



भाजपा जज्बा गठबंधन सरकार प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। जिसके कारण आज हर वर्ग के लोग सरकार की जन विरोधी नीतियों से मस्त है। क्योंकि महंगाई चरम सीमा पर है। जिसके कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उक्त शब्द नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के अनेक नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा का है चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस की तरफ से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सत्याग्रह किया गया। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।







पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगी है। जबकि उसे आज प्रदेश के हालात पर ध्यान देते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी कितना भी जोर लगा ले। लेकिन वो कांग्रेस और राहुल गांधी के द्वारा उठाई जा रही आम आदमी की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बीजेपी के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करता रहेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में प्रतिशोध की कोई जगह नहीं होती। भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। उदयभान ने कहा कि बीजेपी कितना भी जोर लगा ले लेकिन वो कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बीजेपी के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।









कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बीजेपी कितना भी जोर लगा ले लेकिन वो कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बीजेपी के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। इसके लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर भाजपा जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने का काम करेंगे। 













शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में पूर्व विधायक व सोनीपत जेजेपी अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी नेता बिजेंद्र कादियान उर्फ बिल्लू और पूर्व विधायक व जेजेपी नेता मूलाराम गुर्जर, रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल, संजीव बुआना, आप नेता डॉ. कपूर सिंह, करतार सिंह सैनी, बीजेपी युवा मोर्चा के अरविंद शर्मा, बलबीर सिंह पहल, इनेलो के चरण सिंह, दिलबाग संडिल (प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान मोर्चा), मंजू चौधरी, कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी, अटेली), अभय सिंह चौधरी, राजकुमार यादव, विशाल प्रताप सैनी, वजिर सिंह माजरा, विनोद तितोरिया (पूर्व एमसी, करनाल) इत्यादि ने कांग्रेस का दामन थाम लिया ।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |