स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने आपरेशन आक्रमण के दौरान पकड़ी 75 लाख रुपए की अफीम ! एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने की समीक्षा !

 Haryana Hisar news Hisar police seized opium worth Rs 75 lakh during Operation Invasion


*आपरेशन आक्रमण के दौरान हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने पकड़ी लगभग 75 लाख रुपए की 18 किलो 690 ग्राम अफीम।*

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

      हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने एएसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में 18 किलोग्राम 690 ग्राम अफीम बरामद की है। जबकि अफीम लाने वाला ट्राला चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 







      एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस टीम गस्त के दौरान सेक्टर 27/28 में तैनात की थी। सूचना मिली डिगरी जिला जोधपुर (राजस्थान) निवासी ज्ञानचन्द अपने ट्राला में राजस्थान से अफीम लेकर आया है और JSL फैक्टरी के अन्दर माल भरने के लिए खड़ा है । सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के JSL फैक्टी के गेट पर पहुंची। वहां पर एक ट्राला खड़ा दिखाई दिया। सामने पुलिस टीम को देखकर ट्राला के कैबिन से एक व्यक्ति उतरकर भागा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया परंतु वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के कामयाब हो गया। पुलिस टीम द्वारा जिन्दल फैक्ट्ररी इन्ट्री गेट से पता करने पर ट्राले के ड्राईवर का नाम ज्ञानचन्द निवासी गांव डिगरी जिला जोधपुर राजस्थान मुताबिक सूचना सही मिला। नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी रणदेव सिंह PGT,GGSSS गंगवा हिसार की मौजुदगी में तलाशी लेने पर ट्राला में ड्राईवर सीट के पीछे छत पर बने कैबिन पारदर्शी टेप से बंधे 20 पैकेट बरामद हुए । जिनकी थोड़ी थोड़ी टेप उखाड़कर चैक किया तो 20 पैकेट से अफीम बरामद हुई। जिनका वजन करने पर कुल 18 किलोग्राम 690 ग्राम हुआ। 









      एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि बरामद 18 किलो 690 ग्राम अफीम और ट्राला को कब्जा पुलिस लेकर  डिगरी जिला जोधपुर (राजस्थान) निवासी ज्ञानचन्द के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद अफीम को अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपए है। आरोपी की तलाश जारी है।










असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिये हिसार मंडल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण


एडीजीपी ने की ऑपरेशन मे मिली सफलता की समीक्षा ।


 


 श्रीकांत जाधव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल, के निर्देशन में  आज मंडल पुलिस के द्वारा ड्रग तस्करों व अन्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिये विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण  चलाया । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों के अनुपालना में अपराधियों का चकमा देने के लिए  अचानक चलाए गए इस अभियान में हिसार मंडल के पांचो जिलों में 232 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें हिसार जिले मे 57 टीमो का गठन किया, हांसी मे 24 टीमों का गठन किया गया, जीन्द 54, सिरसा मे 63 व फतेहाबाद मे 34 टीमों का गठन किया गया । टीमों ने अपने  जिले के संदिग्ध स्थानों पर  छापेमारी की व ड्रग तस्करों व अन्य असामाजिक तत्वों के घरो खाना तलाशी ली गई । उक्त अभियान को प्रभावी बनाने के लिये हिसार मंडल के  30 राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया । टीमो मे 37 निरीक्षक सहित कुल 1307 पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए ।








          इस अभियान मे शामिल टीमों के द्वारा हिसार मंडल के विभिन्न 865 संदिग्ध स्थानो पर  छापामारी की गई  व इस अभियान के तहत  NDPS  ACT  के  कुल 09 मुकदमे दर्ज किए गए तथा  11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीमों ने एक्साइज एक्ट के तहत कुल 78 मुकदमे दर्ज कर 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 116 बोटल हथकड़ शराब, 724 बोतल अवैध शराब, 43 बोतल अंग्रेजी शराब,  1005 किलोग्राम लाहन को  भी जब्त किया गया ।


               आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मंडल पुलिस की टीमों ने 05 मुकदमे दर्ज कर 05 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जा से 03 अवैध पिस्तौल व 02 कार्टेज जब्त करने मे कामयाबी मिली है। जुआ व सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मंडल पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज कर कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जा से 34250 रुपए की धनराशि जब्त की  गई ।








इस ऑपरेशन के तहत हिसार मंडल पुलिस के द्वारा 24 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । भिन्न- भिन्न मुकदमों में वांछित 43 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है । मंडल पुलिस के द्वारा 02 मोटरसाईकिल भी बरामद किये गये है ।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |