स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मूर्ति प्रकरण, हांसी सीआईए टू को मिला नया प्रभारी, नारनौंद थाना प्रभारी लाइन हाजिर , अब ये होंगे नारनौंद थाना प्रभारी !

 haryana news Murthy Case, Hansi CIA Two and Narnaund Police Station Incharge Line Spot


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़

मूर्ति प्रकरण में एडीजीपी श्रीकांत जाधव सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। एडीजीपी के आदेश पर हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने हांसी सीआईए 2 इंचार्ज और नारनौंद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। हांसी सदर थाना प्रभारी पवित्र कुमार अब सीआईए टू इंचार्ज बनाया गया है। 






मूर्ति प्रकरण में फंसी हांसी सीआईए टू पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एडीजीपी श्रीकांत जाधव सख्त रुख अपनाए हुए है। एडीजीपी के सामने मजदूर ने गुहार लगाई थी कि सीआईए पुलिस हांसी ने उससे मूर्ति जबरदस्ती से छीनी गई थी। सामने आया था कि पुलिसकर्मी किसी से मिलकर इस मूर्ति से सोने के बिस्कुट प्यार करवाने की तैयारी कर रहे थे। एडीजीपी ने कार्रवाई करते हुए आदेश दिए थे कि हांसी सीआईए टू पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और टीम को हटाया जाए। एडीजीपी के आदेश पर एसपी नितिका गहलोत ने सीआईए टू इंचार्ज उनकी टीम को हटा दिया था। के बाद से सीआईए टू थाना प्रभारी का पद खाली पड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किए की सदर थाना प्रभारी पवित्र कुमार अब सीआईए टू इंचार्ज होंगे। जबकि उनके स्थान पर सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुमेर को लगाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान को लाइन में बुला लिया है। उनके स्थान पर विजय तंवर को नारनौंद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 









मूर्ति प्रकरण में एडीजीपी ने स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। एडीजीपी के आदेशानुसार कमेटी प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच फतेहाबाद के एसपी की निगरानी में होगी। वहीं टीम का हेड सिरसा के एसपी को बनाया गया है। टीम में सिरसा के एएसपी, हिसार के एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। बता दें कि एडीजीपी ने प्राचीन मूर्ति हड़पने के सीआईए-2 हांसी के इंचार्ज सहित सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |