हिसार में देह व्यापार का भांडा फोड़, तीन के खिलाफ मामला दर्ज, दिल्ली, यूपी से लड़कियां लाकर करवा रहे थे धंधा !
Haryana Hisar news Prostitution busted in Hisar, case registered against three, girls from Delhi, UP were getting the business done
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार शहर के सनसिटी मॉल के पीछे शांत विहार कॉलोनी में पिछले काफी समय से एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन लोगों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक यहां पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लड़कियां लाकर उनसे वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस गिरोह तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र के एरिया में सनसिटी मॉल के पीछे शांति विहार कॉलोनी में एक मकान में पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचना थी कि यहां पर दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के सपा मारने के लिए प्लान तैयार किया और एक पुलिसकर्मी को शादे कपड़ों में बोगस ग्राहक बनाकर एक हजार रुपए देकर भेज दिया। बोगस ग्राहक ने बताए गए मकान में जाकर इस बारे में बात की तो उनका सौदा तय हो गया। उसने तुरंत ही पुलिस टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मार दिया। पुलिस कहां से बड़ी संख्या में युवतियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह लड़कियां दिल्ली और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और यहां पर देह व्यापार करवाने के लिए लाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks