स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीलिंग प्लान : हिसार-हांसी पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का 33500 रुपए सहित 434 वाहनों के चालान और 8 वाहन जब्त !

 Haryana Hisar news Challans of 434 drivers and 8 vehicles seized under the Motor Vehicles Act

*सीलिंग प्लान के तहत हिसार पुलिस ने की जिले भर में नाकाबंदी।*


*पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चैक किए नाके, संदिग्धो से की पूछताछ।*



तहलका न्यूज, हिसार, हांसी / सुनील कोहाड़ 

     अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार रेंज, हिसार  श्रीकांत जाधव, आईपीएस और  पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देश पर हिसार पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस नाका बंदी में हिसार पुलिस ने स्थाई नाकों सहित जिले भर में 60 जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चैकिंग की। इस दौरान हिसार पुलिस के 450 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नाकों पर तैनात रहे। नाकों पर चैकिंग के दौरान हिसार पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 328 वाहन चालकों के चालान और 8 वाहनों को जब्त किया। 












       पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह स्वयं नाकों को चैक किया और नाकों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक  निर्देश दे, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आमजन के बीच पुलिस की मोजुदगी और इस प्रकार की नाका बंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। नागरिक पुलिस को सड़को पर तैनात देख खुद को सुरक्षित महसूस करते है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 328 वाहन चालकों के चालान व 8 वाहनों को  मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया। फव्वारा चौक पर नाकाबंदी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर उसका 33 हजार 500 रुपए का चालान किया। आमजन से अपील है ट्रैफिक नियमों का पालन करे। सुरक्षित चले  सुरक्षित रहें।





सीलिंग प्लान के दौरान  हांसी  पुलिस  ने पूरे जिला में 32 नाके लगाकर 106 वाहनों के किये  चालान  

 उप पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद शंकर ने खुद नाको पर  जाकर  ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूरे जिला हांसी को  पुलिस अधीक्षक हांसी  श्रीमती नितिका गहलोत के निर्देश पर पूरे  जिले के नाको पर जाकर उप पुलिस अधीक्षक ने  चेकिंग  की ओर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।





उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन के बीच में पुलिस की मौजूदगी इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। आम जनता पुलिस को सड़कों पर देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम सीलिंग प्लान के से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि हम आप लोगों के लिए खड़े  हैं तथा सीलिंग प्लान से  क्राइम व क्रिमसनल को चेक करने का बहुत ही प्रभावी तरीका है ।









चैकिंग के दौरान 106 वाहनों के चालान किये गए। जिसमे बिना हेलमेट के 15  चालान, बिना ड्राविंग लाइसेश 3 , बिना रजिस्ट्रेशन कॉपी के 1, बिना कागज इम्पाउंड 7  ,बिना सीट बेल्ट 8  ,नो पार्किंग 4 , चालान ,ट्रिपल राइडर के 3 चालान व अन्य यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के 65 चालान किये गए है। पूरे जिला भर में 32 नाके  लगाकर पूरे जिले को सीलिंग  प्लान के तहत सील किया गया हैं। हांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से हांसी में आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता देखने को मिली है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |