स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे हैं एक युवक का हाथ पट्टे में आने से मौत !

 Hisar news Death of a young man working in chemical factory


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार जिले के बालसमंद गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर जब मशीन पर काम कर रहा था। आधी रात को करीब साढ़े 12 बजे भागीरथ पट्टे की चपेट में आ गया, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 






मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश का रहने वाला युवक क़रीब 20 वर्षीय भागीरथ हिसार जिले के बालसमंद गांव में रह रहा था और वह एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। रात को मशीन से कच्चे माल की ढुलाई करते समय उसका हाथ पट्टे में आ गया ।जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई। मशीन की चपेट में आते ही भागीरथ जोर से चिल्लाया और बेहोश हो गया चिल्लाने की आवाज सुनकर फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता नोने सिंह के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |