हिसार GJU के सामने विकास नगर में गंदगी के ढेर में मिला युवक का शव, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त !
Hisar news Dead body of youth found in a pile of filth in Hisar
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित विकास नगर में खाली पड़े प्लाट में गंदगी के ढेर के नीचे एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पड़ाव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बुधवार को विकास नगर स्थित खाली पड़े प्लाट में कचरे के ढेर के नीचे युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पड़ाव पुलिस चौकी में दी तो जांच अधिकारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस को मृतक की जेब या उसके पास कोई ऐसा की पहचान की जा सके। मृतक की उम्र 25-30 साल के बीच आंकी जा रही है। बस्ती के लोगों के अनुसार इससे पहले युवक को कभी इस एरिया में नहीं देखा गया।
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विकास नगर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस को मृतक के पास कोई ऐसा कब जाति या कोई अन्य चीज नहीं मिली। जिससे उसकी पहचान हो सके। दाएं हाथ पर जेपी शब्द लिखा हुआ है और उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोटों के निशान नहीं हैं मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks