ALM की नौकरी भर्ती : पैसे लेकर परीक्षा देने के मामले में रोहतक जिले का युवक हिसार में गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए में तय हुआ था सौदा !
Haryana news Youth of Rohtak district arrested in Hisar for taking ALM job recruitment exam by taking money
*सरकारी नौकरी प्रतियोगिता परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थी बैठा नकल की शाजिस के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
सरकारी नौकरी प्रतियोगिता परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थी बिठाकर नकल की साजिश में शामिल एक आरोपित को सीआईए पुलिस ने करने में सफलता हासिल की है। ALM भर्ती की परीक्षा देने के लिए आरोपित ने ढाई लाख रुपए में सौदा तय किया था और बिठमड़ा गांव के युवक की परीक्षा दी थी। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित रोहतक जिले के गांव समचाना निवासी चांद सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी ALM के पद पर चयनित होने के लिए बिठमडा निवासी कुलदीप का Exam दिया था। जिसके बदले में आरोपी चांद सिंह ने 2 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। पुलिस द्वारा जांच के दौरान HSSC से लिए गए वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। गौरतलब है कि बिठमडा निवासी कुलदीप ने अपना ALM का पेपर पास करवाने के लिए रामफल शर्मा से 8 लाख रुपये में सौदा किया और कहा कि अभी मेरे पास पैसे नही है। मैं सिलेक्शन होने के बाद बैंक से लोन करवा पैसे दे दूँगा। साथ ही एक रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो और एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर रामफल शर्मा को दे दिए।
रामफल शर्मा ने इसके फॉर्म पर इसकी जगह पेपर देने के लिए चांद सिंह की फ़ोटो लगा कर इसका फॉर्म अप्लाई किया। सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने दिनाक 14.11.2021को सरकारी नोकरी परीक्षाओं में फर्जी परिक्षार्थी बैठा नकल की साजिस कर रहे 4 व्यक्तियों को HSSC द्वारा निर्धारित ALM की परीक्षा से पहले गांव बिठमड़ा से गिरफ्तार किया था। उपरोक्त मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित चांद सिंह को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
समचाना जिला रोहतक निवासी चांद सिंह को थाना उकलाना में IPC की धारा 420/419/467/468/471/120B और हरियाणा लोक परीक्षा अधिनयम के तहत दर्ज मुकदमा शंख्या 410 दिनाक 14.11.2021 में गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks