जींद के नजदीकी गांव मधुमक्खी पालक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या, मधुमक्खियों के डिब्बे व शहद की बाल्टियां गायब !
Haryana news beekeeper in a village near Jind was beaten to death with sticks
पंजाब के डेरा बस्सी तहसील का रहने वाला था मृतक
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
जींद जिले के नजदीकी गांव लोहचब के खेतों में 50 वर्षीय मुख्य पालक का शव पड़ा हुआ मिला। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि पंजाब के डेरा बस्सी तहसील के गांव जीरकपुर निवासी सतनारायण के खेत में मधुमक्खियों के 20 डिब्बे रखे हुए थे। जोकि गायब मिले हैं। पुलिस ने मौके पर सीन आफ क्राइम की टीम को भी बुलाया जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
करीब 6 महीने पहले गांव लोहचब आया था मृतक रामदिया
ढाकौली जिरकपुर पंजाब निवासी रामदिया पिछले काफी समय से मधुमक्खी पालन का काम करता है और वह इसी कार्य से अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। करीब 6 महीने पहले राम दिया जींद जिले के गांव लोहचब में आया था और गांव के सतनारायण के खेत में मधुमक्खियों के 20 डिब्बे रख दिए थे। ताकि मधुमक्खियां आसपास के खेतों से शायद इकट्ठा कर सकें। रामदिया सतनारायण के खेत में बने कमरे में ही रहता था। वो यहां पर रहकर मधुमक्खियों के डिब्बों की और अपने शहद की रखवाली करता था। होली के त्यौहार के बाद 15 दिन पहले ही राम दिया दोबारा गांव लोहचब आया था। लेकिन अज्ञात लोगों ने बुधवार वीरवार की रात्रि को लाठी डंडों से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी और उसके मधुमक्खियों के डिब्बों को लेकर फरार हो गए। वीरवार को लोग खेतों में गए तो रामदिया का शव खेत में बने कमरे के पास एक नाली में पड़ा हुआ मिला।
चोरी की नीयत से हत्या
मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि बुधवार की शाम को उसने अपने पिता से मोबाइल फोन पर बात की थी तो उसके पिता ने बताया था कि मधुमक्खियों के डिब्बों से शायद निकालकर पार्टियों में पैक कर दिया है और सभी बाल्टी या खेत में बने कमरे में सुरक्षित रख दी हैं। उसके पिता की हत्या मधुमक्खियों के डिब्बे और शहद की बाल्टियां चोरी करने की नियत से की गई है।
मृतक के शरीर पर मिले लाठी डंडों से पीटने के निशान
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मृतक के शरीर पर लाठी-डंडों से पीटने के निशान मिले हैं शक जाहिर किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मृतक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे आशीष के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks