पंचकूला में सरपंचों पर लाठीचार्ज की चिंगारी पहुंची जींद, जींद चंडीगढ़ और पानीपत रोड़ जाम !
Haryana news Panchkula protest In support of sarpanchs, villagers jammed two places in Jind
सरपंचों के समर्थन में जींद में दो जगह ग्रामीणों ने लगाया जाम
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
अपनी मांगों को लेकर पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड में धरना प्रदर्शन कर रहे सरपंचों को जब पुलिस ने शनिवार की देर रात जबरदस्ती से हटाया और कुछ को हिरासत में लिया तो इसकी सूचना जैसे ही जींद जिले के गांव में लगी तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिन चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला में और जींद पानीपत रूट पर गांव निर्जन ने जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पंच सरपंचों के समर्थन में जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि सरकार यह कदापि ना समझे कि सरपंच अकेले हैं। गांव का बच्चा-बच्चा सरसों के आंदोलन के साथ खड़ा है।
हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जब पंचकूला पुलिस ने पंचकूला चंडीगढ़ हाईवे से प्रदर्शनकारी सरपंच द्वारा लगाए गए तंबुओं को हटाना शुरू किया तो सरपंचों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने करीब 60 सरपंच प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया और सड़क को सर्व से चालू करवा दिया। इसकी भनक जैसे ही सरपंचों के परिजनों व ग्रामीणों को लगी तो कंडेला गांव के ग्रामीणों ने जींद चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं निर्जन गांव में भी आसपास के लोगों व सरपंच प्रतिनिधियों ने सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण दोनों सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया जिसके काफी देर बाद जान को खुलवा दिया गया।
निर्जन गांव के सरपंच आजाद व खरक रामजी के सरपंच सुरेंद्र सहित आसपास के गांव के सरपंच भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि जो भी उनकी मांगे हैं सरकार उनको जल्द पूरा करे। अन्यथा पंच सरपंचों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सब्र का बांध टूटता जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को जो जाम लगाया था वो एकमात्र चेतावनी थी। रविवार को बैठक करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks