स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्रेडिट कार्ड ठगों की नई चाल, हिस्सेदारी लेकर उपलब्ध करवाता था बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी ! उसके बाद ऐसे दिया जाता था वारदात को अंजाम !

 credit card fraud 


*क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने ने नाम से की लगभग 3 लाख की ठगी मामले में बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ़्तार।*


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

       cyber police station Hisar ने credit card limit बढ़ाने के नाम से करीब 3 लाख रुपए की ठगी ( froad ) करने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित ठगी करने वाले लोगों को लोगों के बैंक खाते के अकाउंट नंबर सहित अन्य जानकारी ( bank account detail received ) उपलब्ध करवाता था। ठगी की गई कुल रकम में से वो 20% हिस्सा लेता था। जिसको हिसार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार ( accused arrest in Delhi ) किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

 
















      उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी आरोपित तोशीफ कासमी और पहले से गिरफ्तार आरोपित लाजपत नगर, दिल्ली निवासी नवनीत मिलकर ठगी की वारदाते करते है। तोशीफ कासमी, नवनीत को बैंक अपना अकाउंट उपलब्ध करवाता था। इसके बदले में वह ठगी गई कुल रकम का 20% हिस्सा लेता था। आरोपित से पूछताछ जारी है। आरोपित को पेश अदालत कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पहले आरोपित गिरफ्तार आरोपित नवनीत को रिमांड उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
















22 वर्षीय ओखला, दिल्ली निवासी तोशीफ कासमी को हिसार साइबर थाना में आईपीसी की धारा 420/419/406/ के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 18 दिनाक 23.04.2022 में लाजपत नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जोकि लोगों को गुमराह करके उनके बैंक अकाउंट के साथ जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देने वाले को देता था और उसके बदले ठगी की गई रकम में से अपना हिस्सा लेता था। इन दोनों ठगों ने ना जाने कितने लोगों के खून पसीने की कमाई को चूसने का काम किया होगा। पुलिस रिमांड के दौरान अनेक परतें खुल सकती हैं। 













     गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल और NCRP पोर्टल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एसबीआई बैंक के कार्ड से 296940 रुपए की ठगी के बारे में साइबर थाना हिसार में एक शिकायत आई। शिकायतकर्ता आदर्श नगर हिसार निवासी बलवान सिंह के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से 14.02.2022 एक अभिषेक नामक युवक का फोन आया और उसने कहा कि वह एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्मेंट से बोल रहा है और उसने एसबीआई कार्ड पर चल रही सेवाओं के बारे में पूछा। फिर उसने शिकायतकर्ता से कहा कि आपके कार्ड की लिमिट बिना किसी चार्ज के बढ़ा दी जाएगी तथा उसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। बस आपका कार्ड रीसेट करना होगा। 












credit card reset ke naam per fraud 

कार्ड रीसेट करने के लिए अभिषेक नामक युवक ने शिकायतकर्ता से कार्ड नंबर पूछा और कहा कि कार्ड को रीसेट करने और उसकी लिमिट बढ़ाने के लिए आपकी डिटेल  वेरिफाई करनी है। इसके बाद अभिषेक नामक युवक ने जन्मतिथि आदि पूछते हुए बातों बातों में OTP  पूछ क्रेडिट कार्ड से 98,980 रुपए की तीन ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख 96 हजार 940 रुपए ठग लिए। आदर्श नगर हिसार निवासी बलवान सिंह ने साइबर थाना में कार्ड की लिमिट बढ़ाने को लेकर हुई धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दी।








ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |