स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने 590 कट्टे चना चोरी के मामले में 5 को किया गिरफ्तार !

 Haryana Hisar news 5 accused arrested in case of theft of 590 katta chana


तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़ 

      नई अनाज मण्डी, आदमपुर से 590 कट्टे चना चोरी के मामले में स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने 5 आरोपियों मंडी आदमपुर निवासी बिल्लू, कमल उर्फ कालू, विशाल, सुरेंद्र और छानीबारी, भादरा, हनुमागढ़ निवासी अनिल कुमार को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 457/380/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 652 दिनाक 18.11.2022 में गिरफ्तार किया गया है।









      मुख्य सिपाही बलजीत सिंह ने बताया कि उपरोक्त मंडी आदमपुर निवासी बिल्लू, कमल उर्फ कालू, विशाल, सुरेंद्र आदमपुर मंडी में दहाड़ी मजदूरी का काम करते थे और छानीबारी, भादरा, हनुमागढ़ निवासी अनिल कुमार अपनी पिकअप गाड़ी में  मालदुलाई का काम करता था। आरोपियों को मालूम था  प्यारे लाल के  रिलायंस पट्रौल पम्प मण्डी आदमपुर के सामने स्थित गोदाम पर भारी मात्रा में चने के कट्टे रखे है। 15/16.11.2022 की रात्रि को आरोपियों ने योजनानुसार गोदाम से चने के कट्टे चुराए और पिकअप गाड़ी में लोड कर ले गए। 











आरोपियों में चोरी शुदा चने के कट्टे अनिल कुमार के गांव छानीबाड़ी में छुपा कर रखे है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर चोरी शुदा चने के कट्टो की बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना आदमपुर में प्यारे लाल प्रवीण कुमार फर्म, मंडी आदमपुर संचालक ने  उसके रिलायंस पट्रौल पम्प मण्डी आदमपुर के सामने स्थित गोदाम से 50 किलोग्राम वजन के 590 कट्टे चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।





ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |