हिसार में मकान मालिक की किराएदार ने काटी अंगुली : ऊपरी हिस्सा कटकर फर्श पर उछलता रहा ! चार के खिलाफ मामला दर्ज ।
Haryana Hisar news Landlord's tenant cut off finger in Hisar
पत्नी से झगड़ा कर रहे नशेड़ी किराएदार को रोकना मालिक को पड़ा भारी !
तहलका न्यूज, हिसार/ सुनील कोहाड़
हिसार जिले के मंडी आदमपुर में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे किराएदार को मालिक को समझाना उस समय महंगा पड़ गया। किराएदार ने मकान मालिक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और मकान मालिक की अंगुली काट दी और अगुंली का ऊपरी भाग कट कर फर्श पर गिर गया। इसके बाद किराएदार मौके से भाग गया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल को मकान मालिक कर्ण सिंह को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया है।
अरुण ने कर्ण सिंह की अंगुली दांतों से काटी।
मंडी आदमपुर भांभु कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि वो एक फैक्ट्री मे मुनीम का काम करता है। उसके मकान के नीचले हिस्से में फतेहाबाद जिले के रताखेड़ा गांव का अरूण कुमार पिछले 6 महीने से किराए पर रह रहा है। 2 मार्च की रात 10 बजे वह अपने घर में सो रहा था। उसी दौरान किराएदार अरुण शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था और गालियां दे रहा था।
30 सैकेंड तक चबा चबा कर काट दी अंगुली
शौर शराबा सुनकर वह नीचे गया और दरवाजा खुलवाया। किराएदार अरूण ने दरवाजा खोला और गालियां देते हुए कहने लगा कि ये मेरे घर का मसला हैं । तुम बीच में आने वाले कौन होते हो। जब वो अरुण को समझाने लगा कि घर का मसला भी शांत स्वभाव से ही सुलझता है और नशे में झगड़ा बढ़ता है तो अरूण ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अरूण ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे के पास की अंगुली अपने मुंह में दांतों के बीच में करीब 30 सेकेंड तक चबा दी। जिससे वो दर्द के मारे कहराता रहा और अंगुली को छुड़वाने का प्रयास करता रहा। लेकिन अरुण ने अंगुली को जोर से दांतों को दबाया दिया। जब उसने हाथ खींचा तो अगुंली का ऊपर का भाग कट कर फर्श पर गिर गया।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
आदमपुर पुलिस ने कर्ण सिंह के ब्यान पर उसके किराएदार अरुण कुमार व अन्य तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks