स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था - सीएम

 Haryana news Late Lt. Col. Sunder Singh was full of patriotism - CM




तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 
    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हिसार में लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह मार्ग का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था और हर भारतवासी को पारिवारिक सदस्य के रूप में मानते थे। उन्होंने न केवल सेना में रहते हुए देश की सेवा की बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी जीवन पर्यंत समाज उत्थान के लिए काम किया। कर्नल सुंदर सिंह ने कर्म के सिद्धांत को ही अपनी जीवन का मूल मंत्र बना लिया था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी। जीवन भर अनेक ऐसे कार्य करके दिखाए, जिसकी बदौलत वे लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा को जीवन में सफलता का आधार मानते थे। उनका मानना था कि परिवार, समाज व राष्ट्र की उन्नति के लिए उनके नागरिकों द्वारा शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है इसीलिए उन्होंने शिक्षा प्राप्ति पर बल देते हुए अनेक प्रेरक कार्य किए और लोगों के लिए एक मिसाल बने।



















बॉक्स :
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिस मार्ग का नामकरण स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह के नाम से किया है। वह शहर के वार्ड नंबर-13 में पड़ता है। इसी सडक़ पर स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह का निवास स्थान है। लगभग 2 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग पर शहर की बहुत बड़ी आबादी रहती है क्योंकि यह सडक़ शहर के बीचों-बीच होकर गुजरती है। इस सडक़ पर शहर के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भी स्थापित है। पहले इस सडक़ का कोई नाम नहीं होता था, लेकिन आज से इस मार्ग को स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा।















इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, महापौर गौतम सरदाना, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम के बारे में जाना। लोगों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।






















इस अवसर पर कर्नल सुंदर सिंह की बेटी डॉ सिवाली, जज गौमती मनौचा व डॉ गीताजंली, ब्रिगेडियर अशोक कुमार चौटानी, कर्नल देवेंद्र चौटानी, डॉ एमआर मक्कड़, डॉ आशीष मक्कड़, डॉ मोहित अरोड़ा, अनिल मनौचा, राज चौटानी, रमेश जुनेजा, नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजीलाल, कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।










Breaking News : नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

Which are the tourist places in India for foreigners? , विदेशी लोगों के लिए भारत में घूमने की लोकप्रिय जगहें ?

दो मुद्दों पर सरपंचों और मुख्यमंत्री के बीच नहीं बनी सहमति, देर शाम सरपंचों ने कर दिया ऐलान !

सरपंचों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी ये 16 मांगे

हरियाणा CM-सरपंचों का ई-टेंडरिंग पर आधी रात तक मंथन: ये अटका रोड़ा, मुख्यमंत्री बोले- सब ठीक हो जाएगा ! |

गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़ !

विशाखापट्टनम से पहुंचा भारी मात्रा में गांजा हिसार, बरवाला में पकड़े गए दो नशा तस्कर !

Google News



GDS Result 2023

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |