सीएम ने हिसार में सुनी लोगों की शिकायते, नारनौंद तहसील के पटवारी पर कार्रवाई, अधिकारियों को लगाई लताड़ !
Haryana news 428 complaints came in Chief Minister's public court in Hisar
Breaking News : मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आई 428 शिकायतें
तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Haryana chief minister Manohar Lal Khattar ) रविवार को हिसार पहुंचे और यहां पर उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मैं लोगों की शिकायते सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित आई हैं और ऐसे करके सैकड़ों शिकायत है वो सभी को खुद नहीं देख सकते। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग अलग पंडाल में संबंधित विभागों के अधिकारी मेज लगाकर बैठे हुए हैं। आप उनके पास जाएं, आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए नारनौंद तहसील में कार्यरत पटवारी का इंक्रीमेंट रोकने के आदेश देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और तहसील परिसर के बाहर फरदीन खान और गिरदावरी की रेट लिस्ट लगाई जाए।
Breaking News : बिजली निगम के अधिकारियों को सीएम की फटकार
एक व्यक्ति ने कहा कि उसने बिजली निगम से कनेक्शन लिया था । लेकिन निगम की तरफ से उसे ₹7000 का कम सामान दिया गया। इसके बदले उसे ना ही तो पैसे वापस मिले हैं और ना ही सामान दिया गया है। जबकि बिजली निगम के अधिकारियों ने मीटर स्लो चलने के नाम पर जुर्माना लगाया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों की गलती की सजा जनता क्यों भुगते। मुख्यमंत्री ने किसान को उसके बकाया पेमेंट दी जाए।
Breaking News : बुजुर्ग व्यक्ति भड़का, सीएम ने पास बुलाकर सुनी शिकायत
जनता दरबार में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को शिकायत देने जा रहा था तो पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस के रोके जाने से बुजुर्ग व्यक्ति का पारा चढ़ गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बुजुर्ग व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने उसे अपने पास बुला लिया। बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने मेरे खिलाफ लडाई से छेड़ रखी है इस पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि मैंने आपके साथ क्या लड़ाई कर ली तो बुजुर्ग शिकायत देकर वहां से चला गया।
Breaking News : पार्षद बोला अधिकारी उनकी नहीं सुनते, सीएम बोले मैं हर किसी की नहीं सुन सकता
आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में जनता दरबार लगाया हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू न मनोहर लाल खट्टर से कहा कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वो हर किसी की नहीं सुन सकते। क्योंकि आज 428 शिकायतें आई हुई हैं और उनमें से 75 शिकायतें अकेले पुलिस महकमे के खिलाफ हैं। इन सभी की शिकायतों को एडीजीपी और एसपी सुनेंगे और वहीं समाधान करेंगे। जबकि अलग अलग पंडाल में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी शिकायत का पक्ष बताएं। सीएम के जनता दरबार में पंचायत विभाग, बिजली निगम, एमसी के खिलाफ शिकायतें आई हैं। इन सभी को अलग-अलग पंडाल में अधिकारी सुनेंगे। सैकड़ों की संख्या में इन शिकायतों का निपटारा करने में उन्हें काफी समय लग जाएगा।
Breaking News : नारनौंद के पटवारी पर सीएम का एक्शन,
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारनौंद के शिकायकर्ता जसबीर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन पटवारी राम अवतार शर्मा का एक इंक्रीमेंट रोकने के आदेश दे दिए। जसबीर ने शिकायत दी थी कि पटवारी फर्द की नकल के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा है। साथ ही बताया कि पटवारी पहले ही सस्पेंड है। तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून में दौबारा से सस्पेंड करने का कोई प्रावधान है तो पटवारी को दौबारा से सस्पेंड किया जाए।
Breaking News : शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
आपको बता दें कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही कृषि मेले का समापन होना है और इस समापन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि हैं। जनता दरबार में आज सैकड़ों की संख्या में शिकायतें आने से सभी शिकायतों पर सुनवाई मुख्यमंत्री नहीं कर सकते थे और अगर करते तो काफी समय लग जाता है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई कि वह अपने-अपने विभागों के खिलाफ आई शिकायतों का निपटारा अपने स्तर पर करें। अगर अधिकारियों से समाधान नहीं होता है तो फिर यह शिकायतें उनके समक्ष लाई जाएं।
Breaking News : नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks