स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में दो बाईकों में टक्कर, कार सवार युवक ने बाइक सवार युवक को मारी गोली ।

 Haryana Hisar news Two bikes collided in Hisar, car rider youth shot bike rider



Google News

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार के घोड़ा फार्म के पास दो बाईकों में टक्कर हो गई। जिससे दोनों आपस में बहस करने लगे इसी दौरान कार में सवार होकर दो युवक आए और एक कार स्वर्ग के समर्थन में बोलने लगे। तीनों का विरोध कर रहे युवक को गुस्सा आया तो उसने कार पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद कार सवार युवक ने युवक को गोली मार दी। ये पूरा घटनाक्रम वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 







हरिकिशन ने बताया कि बाइक पर सवार होकर घोड़ा फार्म की तरफ जा रहा था, जब रेलवे फाटक पार कर रहा था तो दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी। जब उसने ध्यान से बाइक चलाने के लिए कहा था सामने वाला बाइक सवार युवक उससे बहस करने लगा। इसी बीच पीछे से एक कार में सवार होकर दो युवक आए और गाड़ी से बाहर निकल कर तीनों उससे झगड़ा करने लगे। कुछ देर बहस करने के बाद कार सवार दोनों युवक अपनी कार में बैठ गए और बाइक सवार उससे झगड़ता रहा।










 तीनों के अभद्र व्यवहार से परेशान होकर उसने कार पर पत्थर फेंक दिया और वहां से भागने लगा। तभी कार‌ से एक युवक उतरा और पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल हरिकिशन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।







नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 


सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

दो मुद्दों पर सरपंचों और मुख्यमंत्री के बीच नहीं बनी सहमति, देर शाम सरपंचों ने कर दिया ऐलान !

सरपंचों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी ये 16 मांगे

हरियाणा CM-सरपंचों का ई-टेंडरिंग पर आधी रात तक मंथन: ये अटका रोड़ा, मुख्यमंत्री बोले- सब ठीक हो जाएगा ! |

गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़ !

विशाखापट्टनम से पहुंचा भारी मात्रा में गांजा हिसार, बरवाला में पकड़े गए दो नशा तस्कर !

Google News




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |