सरकार ने गरीबों के लिए बनाए फ्लैट, मालिकों ने किराए पर चढ़ाए, पांच के खिलाफ मामला दर्ज !
Haryana news Government built flats for the poor, the owners offered them on rent, a case was registered against five in ambala
तहलका न्यूज, अंबाला, सोनू
अंबाला शहर के सेक्टर 34 में सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाकर रहने के लिए दिए थे। मगर उन्होंने उन फ्लैट में खुद ना रहकर अन्य लोगों को रहने के लिए किराए पर देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया तो इस मामले में बड़ा खुलासा हो गया। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर पांच फ्लैट मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Google News
छावनी के घसीटपुर स्थित अाशियाना के सेक्टर 34 में बने फ्लैटों में डीएसपी छावनी अनिल कुमार और डीएसपी मुख्यालय अंबाला रमेश कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने फ्लैट में रह रहे लागों के अलाटमेंट लेटर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक कापी व अन्य दस्तावेज चैक किये गए।
बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी अन्य व्यक्ति को मकान किराए पर देने के मामले में संबंधित पांच मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई और 6 संदिग्धों को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस ने अपनी निगरानी में लिया। ताकि उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल कर उनके अपराधिक रिकार्ड की जांच की जा सके और आगामी कार्रवाई करने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा सके।
मामला नंबर एक
हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि आशियाना सैक्टर-34 घसीटपुर में शक के आधार पर चेकिंग की गई थी। चेकिंग के दौरान कि डी ब्लाक क्वार्टर नंबर 1 जो कि राजवती पत्नी रामेशवर निवासी कंचघर अंबाला शहर के नाम अलॉट हुआ है। इस क्वार्टर में यूपी के जिला बदांयू गांव उवैती पटी निवासी दिनेश रह रहा है। जबकि राजवती ने अपने आशियाना क्वार्टर में पुलिस को बिना सूचना दिए ही किरायेदार रख कर सरकार के द्वारा जारी नियमों की उल्लंघना कर अपराधिक मामलों को बढ़ावा देने का काम किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मामला नंबर दो
प्रकाश चंद की शिकायत में बताया गया कि जे ब्लाक में फ्लैट नंबर 20 जोकि यूपी के जिला बदायू गांव बमैड निवासी बीर सिंह नाम अलॉट किया गया है। इस फ्लैट में बीर सिंह ने खुद ना रहकर इसमें पंजाब के जिला रोपड़ निवासी अमरजीत को रहने के लिए किराए पर दिया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला नंबर तीन
हेड कांस्टेबल चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जे ब्लाक फ्लैट नंबर 18 जोकि सेक्टर 34 घसीटपुर निवासी विजय कुमार के नाम अलॉट हुआ है और इस फ्लैट में विजय कुमार खुद नहीं रहता। जबकि इसमें अमरजीत सिंह रह रहा है। इस मामले में पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मामला नंबर चार
हेड कांस्टेबल ने बताया कि जे ब्लॉक फ्लैट नंबर 15 जोकि अंबाला शहर के कंचघर निवासी पितांबर के नाम अलाट हुआ है। इस फ्लैट में पितांबर के बारे में पूछा गया। लेकिन यहां पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। क्योंकि इस फ्लैट में यूपी के जिला मुरादाबार निवासी विरेंद्र कुमार किराए पर रहता है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पितांबर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मामला नंबर पांच
सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आशियाना के सैक्टर-34 स्थित एस ब्लॉक फ्लैट नबर 37 जोकि शहर की कैथ माजरी निवासी राकेश के नाम पर अलाट हुआ है। इस फ्लैट में यूपी के जिला मुरादाबाद सैलीपुर निवासी अमित मिला। जोकि किराए पर लिए हुए है। राकेश ने अपने आशियाना के फ्लैट को सरकारी नियमों को ताक पर रखकर पुलिस को बिना सूचना दिए किरायेदार रख कर नियमों की उल्लंघन करके अपराध किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सर्च अभियान के दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसएचओ पड़ाव, निरीक्षक सीआईए-1, सीआईए-2, सीआईए-शहजादपुर, निरीक्षक एवीटी सैल उप-निरीक्षक एएनसी सैल व अन्य पुलिस थानों से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks