जींद में टिफिन सर्विस की आड़ में वैश्यावृत्ति का चल रहा था धंधा, पुलिस ने सात को दबौचा !
haryana jind news crime prostitution business was going on under the guise of tiffin service in jind
तहलका न्यूज, जींद / सुनील कोहाड़ / साहिल भनवाला
जींद शहर में हांसी ब्रांच नहर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में टिफिन सप्लाई करने की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा करते हुए सात लोगों को शहर थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वर्ग आश्रम के पीछे रेस्टोरेंट टिफिन सप्लाई की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है।
Google News
जींद शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी सब्जी मंडी पटियाला चौक रोड पर स्वर्ग आश्रम के पीछे हांसी ब्रांच नहर के पास एक रेस्टोरेंट में टिफिन सर्विस की आड़ में रेस्टोरेंट मालिक और उसकी पत्नी वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं। इसके लिए वह बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर दर्शना देवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रेंट पर छापेमारी कर दी। जहां पर दो कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
सर्च अभियान के दौरान वहां पर तीन अन्य महिलाएं भी मिली। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि देह व्यापार को रेस्टोरेंट का मालिक दिनेश और उसकी पत्नी चला रहे हैं। आपत्तिजनक हालात में मिले ग्राहकों की पहचान उमेद और लोकेश के रूप में हुई। जबकि एक महिला उचाना की रहने वाली है और अन्य चार महिलाएं जींद शहर की हैं।
शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई थी। जहां टिफिन कैरियर (सप्लाई) की आड़ में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। पुलिस ने पकड़े गए सातों लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks