स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एच3एन2 वायरस को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ! गाइडलाइंस जारी।

 Administration and health department alert regarding H3N2 virus update 

एच3एन2 वायरस को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सजग व सतर्क : डीसी


- नागरिक अस्पताल में एच3एन2 वायरस के मारीजों के लिए बनाया 4 बैड का अलग वार्ड
तहलका न्यूज, रेवाड़ी 
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आमजन को एच3एन2 वायरस को लेकर घबराने व डरने की ज़रूरत नहीं है। एच3एन2 के मद्देनजर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग व सतर्क है। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उप सिविल सर्जन डा. दीपक वर्मा को इंफ्लूएंजा वायरस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


























*घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत : डीसी*

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि इंफ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सभी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वैसे जिले में अभी इस वायरस को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं है। लोगों को घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल में इंफ्लूएंजा वायरस का अलग से वार्ड बना दिया गया है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बदलते मौसम में संतुलित खानपान का विशेष ध्यान दें। आवश्यक सावधानी जैसे मास्क लगाकर रहें , शारीरिक दूरी बनाकर रखें, वायरस के लक्षण दिखने पर अपना चैकअप कराएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक के परामर्श के बाद ही कोई दवा लें।
सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र यादव ने बताया कि एच3एन2 को मौसमी इन्फ्लुएंजा के तौर पर जाना जाता है। इन्फ्लुएंजा के मरीजों में खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता है।


























कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले करें स्पेशल केयर : डा. सुरेंद्र यादव
सिविल सर्जन ने बताया कि अभी खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की अन्य मरीजों के साथ ही जांच की जा रही है। जिले में अभी सरकारी या निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को फ्लू से संबंधित मामले आने पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को साबुन से हाथ धोते रहना, मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है।




























शारीरिक दूरी बनाना जरूरी :

उप सिविल सर्जन व एच 3 एन2 इन्फ्लुएंजा के नोडल अधिकारी डा. दीपक वर्मा के अनुसार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने या किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा बात करने पर निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्ग और किसी रोग से पीड़ित लोगों को इस वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। संक्रमण के लक्षण पांच से सात दिनों तक रह सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को बुखार तीन दिनों में उतर जाता है, लेकिन खांसी तीन हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बनी रहती है।


























क्या करें और क्या न करें :

संक्रमित लोगों से यह वायरस अन्यों में तेजी से फैल सकता है। ऐसे में अपने हाथों को नियमित रूप से पानी और साबुन से धोते रहना चाहिए अपनी नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें, खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढक लें।









Breaking News : नीचे दिए गए समाचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए जो मांगे इस प्रकार से हैं। विस्तार पूर्वक मांगों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

Which are the tourist places in India for foreigners? , विदेशी लोगों के लिए भारत में घूमने की लोकप्रिय जगहें ?

दो मुद्दों पर सरपंचों और मुख्यमंत्री के बीच नहीं बनी सहमति, देर शाम सरपंचों ने कर दिया ऐलान !

सरपंचों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी ये 16 मांगे

हरियाणा CM-सरपंचों का ई-टेंडरिंग पर आधी रात तक मंथन: ये अटका रोड़ा, मुख्यमंत्री बोले- सब ठीक हो जाएगा ! |

गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़ !

विशाखापट्टनम से पहुंचा भारी मात्रा में गांजा हिसार, बरवाला में पकड़े गए दो नशा तस्कर !

Google News



GDS Result 2023

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |