स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले घिराय के गांव में छात्रों ने रोकी दो रोड़वेज बस, छात्रों की भीड़ ज्यादा होने पर पलटने का खतरा |

Haryana Hisar news Students stopped two roadways buses in Hisar district's Ghirai village, danger of overturning due to overcrowding of students.


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


 बसों की समस्या के कारण दैनिक यात्रियों के साथ-साथ छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर घिराय गांव के छात्रों ने गुरुवार की सुबह गांव में दो बसों को रोक लिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि रोडवेज प्रबंधक से मिलने के बाद भी अधिक बसें नहीं चलाई जा रही हैं। जिसके कारण आने जाने से वंचित रह जाते हैं।









छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खानपुर सिंधड़ से वाया घिराय, सुलखनी, धांसू होकर हिसार आने जाने वाली बसों को लॉकडाउन के समय बंद कर दिया था। उसके बाद बसों को नियमित रूप से नहीं चलाया जा रहा है। काफी बार वह रोडवेज प्रबंधक से मिलकर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को हर बार अनसुना किया जाता रहा है। छात्रों ने बताया कि गांव से हर रोज सैकड़ों की संख्या में छात्र स्कूल कॉलेज में पढ़ने के लिए हिसार आते जाते हैं। लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण बसों में छात्रों और दैनिक सवारियों की भीड़ ज्यादा हो जाती है जिसके कारण बस पलटने और बस से नीचे गिरने का खतरा हर समय उनके सर पर मंडराता रहता है। 








छात्रों ने बताया कि जब वो स्कूल कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो उसी समय वह बस पास के पैसे जमा करवा देते हैं ताकि उन्हें स्कूल कॉलेज आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हों। लेकिन बस पास होने के बावजूद भी उनको बसों की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं दी जा रही। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। नहीं बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण काफी संख्या में छात्राएं स्कूल कॉलेज तक समय पर नहीं पहुंच पाती। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक समस्या का ठोस समाधान नहीं किया जाता तब तक वह बसों को छोड़ने वाले नहीं हैं।









छात्रों की मांग है कि सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक उनके रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। ताकि छात्रों और यात्रियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजबीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन के पास पर्याप्त स्टाफ है, इसलिए इन रूटों पर बसें चलाकर उनकी मांग को पूरा करना चाहिए।



ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें



Read More News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |