अनियंत्रित कार में ट्रांसफार्मर से टक्कराते ही लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर !
तहलका न्यूज, सोनीपत/ विनोद कुहाड़
गुरुवार की सुबह Sonipat के गांव बैंयापुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली का ट्रांसफार्मर ( electricity transformer ) से जा टकराई जिसके कारण कार में आग लग गई। आग कार में इतनी तेजी से फैली कि कार चालक को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और वो गाड़ी में ही जिंदा जल गया। पुलिस कार के नंबर से कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
कार में सीएनजी कीट लगे होने का है अंदेशा
जो वेगन आर कार बिजली का ट्रांसफार्मर से टकराई उसमें सीएनजी किट ( CNG kit ) लगी होने का शक जाहिर किया जा रहा है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है और सीएनजी किट लगी होने की आशंका जताई जा रहा है कि सीएनजी किट लगी होने के कारण गाड़ी में आग तेजी से फैल गई। जिसके कारण कार चालक गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया।
दिल्ली नंबर की है वेगन आर कार
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वही सूचना पुलिस को सूचना दी कि गांव बैंयापुर के पास एक कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टक्करा गई है और उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस ( Sadar police station Sonipat ) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ( postmortem ) के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार दिल्ली नंबर ( Delhi number car ) की बताई जा रही है। कार के नंबर के आधार पर मृतक के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि कार सवार कहां जा रहा था। शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पूरी जांच के बाद ही पता लगेगा कि कार में सीएनजी किट लगी थी या नहीं।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
Read More News
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks