स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरकार ने हाईकोर्ट में कहा: राम रहीम न वह हार्डकोर क्रिमिनल है और न ही कोई सीरियल किलर ! पैरोल के दौरान राम रहीम ने मानवता भलाई के दिए अनेकों टिप्स !

 

तहलका न्यूज, चंडीगढ़ 

डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम की पैरोल के खिलाफ दायर याचिका को लेकर हरियाणा सरकार ने कोर्ट में अपना जवाब दायर किया है। सरकार ने राम रहीम का पक्ष लेते हुए कहा कि न वह हार्डकोर क्रिमिनल है और न ही कोई सीरियल किलर है।








हरियाणा सरकार ने कहा कि राम रहीम को अपने किए पर पछतावा है। उसे आईपीसी की धारा 302 के साथ 120B को जोड़ते हुए दोषी करार दिया गया था। सरकार ने रोहतक के जेल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से जवाब दायर किया। सरकार ने कहा कि पिछले आदेश के मुताबिक ही उसे पैरोल दी गई।







पहले भी गड़बड़ी नहीं की

सरकार ने कहा कि पहले भी राम रहीम को तीन बार पैरोल दी गई थी और उसने किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की है। इसके अलावा 1000 अन्य कैदियों को भी पैरोल दी गई है। सरकार ने कहा कि देश के लोगों को अधिकार है कि वे समाज में फिर से आकर अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करें। जो लोग जेल से छूटते हैं और फिर उन्हें समाज का समर्थन नहीं मिलता, वे फिर से सुधर सकें। यदि उन्हें समाज का समर्थन नहीं मिलता, वे फिर से अपराधी बन सकते हैं। इसलिए कैदियों को समाज के साथ तालमेल बनाए रखने का अवसर देना जरूरी है।










पिछली बार भी कहा था हार्डकोर क्रिमिनल नहीं

पिछले साल भी राम रहीम की पैरोल को चुनौती दी गई थी। तब भी हरियाणा सरकार ने राम रहीम की पैरोल को सही ठहराया है। सरकार ने कहा कि राम रहीम को नियमों के तहत ही पैरोल दी गई। राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल नहीं है। राम रहीम को तय नियमों के तहत ही अन्य कैदियों की भांति पैरोल दी गई है।




जेल से बाहर आते ही ऑनलाइन आता है बाबा राम रहीम 

पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही राम रहीम लाइव आकर अपने अनुयायियों को मानवता का पाठ पढ़ाते हैं और इंसानियत की सेवा के प्रति जागरूक करते हैं। इस बार जनवरी माह पैरोल मिलने की खुशी में डेरा प्रेमियों ने हरियाणा पंजाब राजस्थान मैं सफाई अभियान चलाकर लोगों को संस्था का पाठ पढ़ाया। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा 5 साल बाद डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार दिवस के पावन भंडारे में शामिल हुए और ऑनलाइन सत्संग कर हजारों लोगों को नाम दान की दात बक्शी। 






पैरोल के दौरान राम रहीम ने दिए अनेकों टिप्स

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम नशे को खत्म का बिड़ा उठाते हुए तीन गाने इस बार की पैरोल के दौरान लांच किए। साथ ही उन्होंने अपने मानवता भलाई के कार्यो बढ़ोतरी करते हुए अनेक नए कार्य शुरू किए हैं। जिससे इन कार्यों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। इसके अलावा राम युवाओं को पढ़ाई में आत्मविश्वास के साथ एकाग्र होकर पढ़ाई करने के टिप्स दिए। उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि अगर हम अपने मन में पहले ही नकारात्मक सोच कर पढ़ने को बैठेंगे तो हमें कुछ याद नहीं होगा। लेकिन जब हम यह सोचकर पढ़ने को बैठेंगे की हमें इस लेसन को 90% से ज्यादा जल्द ही याद करना है तो आप विश्वास करो सो का सो आपको जल्दी याद हो जाएगा क्योंकि आत्मविश्वास ही मनुष्य के दिमाग और मन को कंट्रोल करता है। 





Read More News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |