फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल !
Haryana news Fire and municipal employees started a gradual hunger strike
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
आज दिनांक 27 मार्च नारनौंद।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अहवान पर नगरपालिक के प्रांगण मे पालिका से नरेश कुमार,रमेश कुमार,पवन,अंग्रेजो व विधा बैठे व फायर से फायर कार्यालय मे जसबीर श्योकंद,सुनील कुमार,रविन्द्र बिसला,सुरेन्द्र खटक बैठे। जसबीर श्योकंद ने बताया की 29 अक्टूबर को निकाय मन्त्री कमल गुप्ता के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का समझौता हुआ था उन मांगी गई मांगो के पत्र 5 महिने के बाद भी सरकार के द्वारा जारी नहीं किए गए।
इस विरोध मे पुरे प्रदेश के फायर व पालिकाओ के कर्मचारी 27 मार्च से 4 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगे। रमेश कुमार ने बताया की सरकार के साथ इन मुख्य बिन्दु पर समझौता हुआ पालिका के पे रोल के सफाई कर्मचारी को पक्का करना,1000 हजार सफाई प्रोत्साहन राशी देना, 1000 हजार फायर विभाग के कर्मचारियो को रिस्क भता देना,फायर व सफाई के कर्मचारी को समान काम समान वेतन देना,1366 पे रोल फायर कर्मचारियो को 2268 स्वीकृत फायर ऑपरेटर के पदो पर मर्ज करना,2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती रद करना,212 फायर ऑपरेटरो को कौशल रोजगार निगम से बहार करना आदि मांगो पर समझौता हुआ नरेश कुमार ने बताया की इन मांगो के पत्र जारी करवाने के लिए 8 जनवरी को निकाय मन्त्री कमल गुप्ता के आवास पर नगरपालिका के मास डेपुटेशन ने प्रदर्शन किया जिसमे मन्त्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगी हुई मांगो के पत्र जारी कर दिए जाएगे।
12 फरवरी को मुख्यमन्त्री के आवास करनाल मे प्रदर्शन किया गया जिसमे मुख्यमन्त्री के ओ एस डी ने मांग पत्र लेते हुए आश्वासन दिया की आपकी मीटिंग 15 दिन के अन्दर मुख्यमन्त्री के साथ करवा दी जाएगी लेकिन आज तक न कोई वार्ता हुई न कोई पत्र जारी हुआ।इस कारण मजबुरन राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता मे फायर व पालिका के पुरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ ने 12 मार्च को नगर निगम रोहतक मे कन्वेंशन करके भूख हड़ताल का फैसला लिया। इस दौरान इकाई प्रधान धर्मवीर,नसीब,देवेन्द्र लोहान,मंसाराम,सुन्दर,कमलेश अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks