स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से हाथापाई, तोड़े गाड़ी के शीशे और छीना मोबाइल फोन

 Haryana Hisar news Scramble with the team that went to catch electricity theft, broke the glass of the car and mobile phone


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


 हिसार जिले के गांव कागसर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। दिल्ली कर्मचारियों ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी के शीशे व मोबाइल फोन तोड़ दिए और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 










नारनौंद बिजली निगम के जेई के पद पर कार्यरत हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बताया कि बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वो, एएफएम धर्मबीर, एएफएम राजेन्द्र व अन्य गांव कागसर में बिजली की चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी करने के लिए गए थे। जैसे ही उनकी टीम ने प्रवीण कुमार व हुकमचंद के घर पर चेकिंग कर रहे थे। 







 जब बिजली कर्मचारियों की टीम चेकिंग कर रही थी तो ग्रामीण हरिओम, काला, रामफल, प्रवीन व अन्य मौके पर पहुंच गए और उन्होंने टीम को रोकने के लिए विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई कर उनके कपडे़ फाड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मोबाइल फोन में बिजली चोरी को प्रमाणित करने के लिए वीडियो बनाई गई थी उसे छीन लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपरोक्त लोगों ने ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।  पुलिस ने 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







नारनौंद पुलिस ने बिजली निगम के जेई हरिओम की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रामफल, काला, हरिओम, प्रवीण सहित अन्य के खिलाफ सरकारी काम बाधा डालने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने, गाड़ी के शीशे तोड़ने व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |