भारी संख्या में अवैध शराब सहित हांसी नारनौंद क्षेत्र से अलग अलग मामलों में 13 गिरफ्तार !
Haryana hisar Hansi news
120 बोतल देसी शराब व 13 बोतल अंग्रेजी शराब सहित अलग-अलग मामलों में 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक हांसी श्रीमती नितिका गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने साधु राम जमावडी से 9 बोतल देसी शराब, अंकुश वासी सुल्तानपुर से 8 बोतल देसी शराब , पवन वासी सुल्तानपुर से 11 बोतल देसी शराब ,विजेंद्र वासी मसूदपुर से 12 बोतल देसी शराब , मनजीत वासी घिराय से 11 बोतल देसी शराब ।
इसी तरह से नारनौद थाना पुलिस ने किस्मत वासी कोथ कला से 11 बोतल देसी शराब , सतीश वासी कपड़ों से 7 बोतल देसी शराब ,अमित वासी बुडाना से 11 बोतल देसी शराब ,परविंदर वासी लोहारी राघो से 11 बोतल देसी शराब ,इसी तरह से बास थाना पुलिस ने विनोद उर्फ घासी से 11 बोतल देसी शराब , राजेश वासी मदनहेडी से 8 बोतल देसी शराब,
शहर थाना पुलिस ने अशोक कुमार से 13 बोतल अंग्रेजी शराब व विक्रम वासी सुभाष नगर से 10 बोतल देसी शराब बरामद करके इनके सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम संशोधित 2020 के तहत कार्रवाई की गई है।
उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार ।
बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुख्तियार सिंह वासी उमरा के रूप में हुई। जोकि माननीय अदालत द्वारा चेक बाउंस के एक मामले में उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। जिस को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks