ई-टेंडरिंग को लेकर डिप्टी सीएम बोले, हमने प्रयास किया, अब सरपंच बढ़ाएं कदम ! पंचायत मंत्री बबली को डिप्टी सीएम की नसीहत !
तहलका न्यूज, झज्जर, सुनील पूनिया
हरियाणा के पंचकूला में ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों और सरकार के बीच मचे घमासान के बीच हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बातचीत से ही हर समस्या का समाधान संभव हो सकता है। शुरुआती प्रयासों में परेशानी जरूर आती है, परंतु समस्या का समाधान भी अवश्य ही होता है। सरकार ने बातचीत की पहल कर दी है , अब सरपंचों का भी फर्ज बनता है कि वह भी कोशिश कर समाधान को कोई रास्ता निकाले। इसके अलावा उन्होंने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को भी नसीहत दी है।
मुख्य अतिथि के तौर पर हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने डीघल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार को झज्जर जिले के गांव डीघल में आयोजित हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे थे। डीघल गांव के करीबन 80 खिलाड़ी हैंडबॉल खेल में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग मामले और सरपंचों के विरोध प्रदर्शन पर सरपंचों को सलाह दी है कि बातचीत से ही मसले का हल निकलेगा।
डिप्टी सीएम की पंचायत मंत्री को नसीहत
इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्तिकेय शर्मा ने अपने निजी कोष से 10 लाख रुपए प्रतियोगिता के आयोजकों को देने की घोषणा की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंचायत मंत्री और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को नसीहत दी है कि कुछ बोलने से पहले सोच लें कि वो ठीक है या गलत। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को यह नहीं भूलना चाहिए कि संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता। डा.अजय सिंह चौटाला ने पहले ही कहा है कि संगठन ही सरकारें बनाता है और संगठन से जुड़े हुए लोग ही जीतकर सरकारें चलाने का काम करते हैं। दुष्यंत ने कहा कि देवेंद्र बबली द्वारा कही गई बात को जिस ढंग से पेश किया गया, वह भी गलत था और बबली ने जिस तरीके से वह बात कही थी, वह भी गलत थी।
बबली की अजय चौटाला और ओपी धनखड़ को सलाह, चौटाला ने कहा पागल है बबली।
आपको बता दें कि पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को लेकर कहा था कि सरकारें संगठन से नहीं चलती संगठन चलाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह संगठन चलाएं। लेकिन जनता ने प्रतिनिधि चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है ऐसे में सरकार चलाने की जिम्मेदारी उन्हें है वो इसमें दखल ना दें। जिसके बाद डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि बबली पागल है उसे यह नहीं पता कि संगठन से सरकार बनती हैं सरकारों से समर्थन नहीं।
दो महीने से ई-टेंडरिंग को लेकर बवाल
गौरतलब है कि करीब 2 महीने से प्रदेश भर के सरपंच ई टेंडरिंग को लेकर विरोध कर रहे हैं और सरकार ई टेंडरिंग को सही बता रही है। जींद में सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज और पंचायत मंत्री से पहले दौर की वार्ता होने के बाद बुधवार को प्रदेश भर के सरपंच पंचकूला में इकट्ठा हुए थे। जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव करने के लिए कूच किया तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। सरपंचों में गुस्सा बढ़ गया और कुछ सरपंच बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। जिसके बाद प्रदर्शनकारी सरपंच और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा था।
Read More News
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !
भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !
मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार |
हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !
एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !
सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks