स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में महिला डॉक्टर से फ्राड़ , डॉक्टर ने किया था ऑनलाइन खाना बुक, डिलीवरी नहीं हुई तो रिफंड मांगने पर ठगी !


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़

हिसार में एक महिला डॉक्टर ने जोमैटो पर ऑनलाइन खाना बुक किया था जब खाना काफी देर तक नहीं पहुंचा तो उसने कस्टमर केयर पर फोन कर अपने पैसे वापस मांगे। उन्होंने उससे उसका बैंक खाता नंबर मांगा। जैसे ही उसने बैंक खाता नंबर दिया उसके खाते से करीब एक लाख रुपए उठ गए। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।








बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए 

हिसार के सेक्टर 15 निवासी पुनिता ने बताया कि उसने 20 फरवरी को ऑनलाइन खाना मंगवाया था। लेकिन कभी समय बीत जाने के बाद भी खाना नहीं आया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उससे उसका बैंक खाता नंबर मांगा और कहा कि आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं जैसे ही उसने अपना बैंक खाता नंबर दिया तो उसको खाते से तीन बार में करीब एक लाख रुपए उड़ा लिए गए। जैसे ही मैसेज उसके मोबाइल फोन में आए तो उसके होश उड़ गए उसने इसकी शिकायत पुलिस में की।











ऑनलाइन ऑर्डर नहीं पहुंचा तो गुगल से सर्च किया कस्टमर केयर नंबर , ऑनलाइन फ्रॉड

हिसार के सेक्टर 15 निवासी डॉ पुनिता ने 20 फरवरी को जोमैटो पर ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। डॉक्टर पुनिता द्वारा बुक किया गया ऑनलाइन खाना जब उसके पास नहीं पहुंचा। उसके बाद उसने गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर से बात की और कहा कि उसने ऑनलाइन खाना मुखिया था और उसकी पेमेंट उसने ऑनलाइन ही उसी समय कर दी थी लेकिन अब तक खाना नहीं पूछा इसलिए से अपने पैसे रिफंड चाहिए। जैसे ही पीड़िता ने कस्टमर केयर द्वारा उसका बैंक खाता नंबर मांगने पर खाता नंबर दिया गया तो उसके खाते से पैसे उड़ा लिए गए।










खाता नंबर मिलते ही ठगों ने उड़ाए रुपए 

डॉक्टर पुनिता ने बताया कि गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर काॅल की। काॅल रिसीव करने वाले ने कहा कि वह जाेमेटाे से बाेल रहे हैं। अपना खाता नंबर उन्हें भेज दाे, आपके खाने के काटे गए रुपये वापस भेज दिए जाएंगे। आराेप है कि इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 82076, 15123 और 2000 रुपये काट लिये गए। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







हमारी सलाह साइबर ठगों से रहें सावधान 

स्थानीय होटलों के साथ-साथ आजकल ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना भी आम बात हो गई है। लोकल ढाबों व होटलों से जब हम खाना खाते हैं। वो तो देर से हमें खाना उपलब्ध करवा देते हैं और कोई ठगी का शिकार भी नहीं हो पाते लेकिन ऑनलाइन खाना खाते समय काफी बातों की सावधानी बरतनी चाहिए। एक तो खाना-वाना समान डिलीवरी होने के बाद ही हमें पेमेंट करनी चाहिए।



Read More News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों पर भांजी लाठियां !

भद्रा ने बिगाड़ी होलिका दहन की गणित, इस बार देश में 2 दिन जलेगी होली !


हरियाणा पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई, हरियाणा के इन जिलों में यलो अलर्ट।

मंदिर से क, शेषनाग सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार | 


हांसी नारनौंद पुलिस ने सात चोरों को किया गिरफ्तार, तीन पुलिस रिमांड में खोलेंगे कई राज !


एससी किसानों का अनुदान पर ट्रेक्टर देने के लिए निकाला गया ड्रॉ !


सरकार व सरपंचों की मीटिंग में गूंजा जींद लाठीचार्ज का मुद्दा, मीटिंग रही बेनतीजा |






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |