ट्रेन टिकट बुक करवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार !
Haryana Hisar news Two accused arrested for cheating in the name of booking train tickets
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
थाना शहर पुलिस ने ट्रेन का टिकट बुक ( online train ticket booking ) कराने के नाम से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी मोहम्मद नसरुल और सीतामढ़ी, बिहार निवासी मोहम्मद फिरोज नदफ को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379/420 के तहत अंकित अभियोग संख्या 121 दिनाक 02.03.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी दोनो आरोपी मोहम्मद नसरुल व मोहम्मद फिरोज नदफ, हांसी में किराए के मकान में रहते है। दोनो कोई काम धंधा नहीं करते। ये दोनो हर रोज बस स्टैंड पर आ जाते है और ऐसे व्यक्तियों की तलाश करते है जो भोले भाले दिखते हो और उन्हे कही ट्रेन से जाना हो। फिर ट्रेन का टिकट ( train ticket ) दिलाने के नाम पर ठगी करते है। मोहम्मद नशरूल रेलवे में TT बन जाता है व मोहम्मद फिरोज नदफ बस स्टैंड हिसार ( bus stand Hisar ) से मुख्यत: उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले व्यक्ति को तलाश कर इसके पास लेके आता है और दोनो मिलकर ठगी करते है। आरोपियों ने पहले भी 500 -1000 रुपए ठगने की कई वारदाते कर रखी है। मोहम्मद नशरूल पर पहले थाना शहर हिसार ( city police station Hisar ) में लड़ाई झगडे का एक अभियोग अंकित है जिसमे आरोपी अपनी सजा पूरी कर चुका है।
पुलिस टीम ने आरोपियों से मोबाइल फोन और ठगी गई राशि में से कुछ धनराशि बरामद की है। जो इन्होंने 12.02.2023 को सतपाल खेड़ा, पूर्वा, उत्तरप्रदेश निवासी पवन कुमार से ठगी थी। गौरतलब है कि थाना शहर हिसार में सतपाल खेड़ा, पूर्वा, बिहार निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी कि वह 12.02.2023 को मूनक, पंजाब से हिसार होते हुए अपने घर उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस स्टैंड हिसार आया था। उसे ट्रेन से उत्तर प्रदेश जाना था। पवन को बस स्टैंड हिसार पर एक युवक मिला, जो खुद को बिहार का बता रहा था। उसने पवन कुमार को कहा कि उसकी रेलवे में TT से जान पहचान है, मुझे भी बिहार जाना है। वह हमारी टिकट करवा देगा। वह युवक पवन कुमार को फोरव्हीलर चौक पर लेकर आया, जहा एक TT पहले से ही खड़ा था।
उन्होंने पवन कुमार से कहा कि अपना फोन ( mobile phone ) और एटीएम कार्ड ( ATM card ) हमे दे दो, ट्रेन में सेफ्टी रहेगी और वो दोनो टिकट कन्फर्म करने के बहाने से वहा से निकल गए। जो काफी समय के बाद भी नही आए। ठगी का शक होने पर पवन कुमार ऑनलाइन ( online fraud ) पैसे निकालने के लिए शुशीला भवन ( Sushila Bhawani hisar ) के पास दुकान पर गया तो उसे वहा पता चला कि उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए है। वारदात के बाद पवन कुमार अपना बंदोबस्त कर उत्तर प्रदेश चला गया। 02.03.2023 को पवन कुमार ने उत्तर प्रदेश से वापस आने पर थाना शहर हिसार ( city police station ) में ठगी के बारे में शिकायत दी। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks