स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नाइजीरियन नागरिक से हेरोइन खरीदकर हिसार में सप्लाई, स्कूटी सवार युवक युवती सहित सप्लायर गिरफ्तार !

 Haryana Hisar news Supply in Hisar by purchasing heroin from Nigerian citizen, supplier arrested along with scooty riding youth


 हेरोइन/चिट्ठा सहित स्कूटी सवार युवक व युवती काबू, नशा सप्लायर भी गिरफ्तार।


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

       नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस (  Hisar police ) की नशा निरोधक पुलिस टीम ने सेक्टर 14 हिसार से एक स्कूटी सवार एक युवक और युवती को 7.30 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया। पुलिस युवक युवती ने बताया कि वह इस हेरोइन को पीरावाली के अजय से खरीद कर लाए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार करके उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
















    एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि नशा निरोधक पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर 14 स्थित एक होटल के पीछे एक स्कूटी पर सवार युवक और युवती नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो टैक्सी स्टैण्ड के साथ लगती सड़क पर एक काले रंग की स्कुटी पर एक युवक आगे व एक महिला पीछे बैठी हुई थी। वे सामने पुलिस टीम को देख एकदम असहज हो भागने लगे। जिन्हे काबू कर नाम पता पुछा तो उन्होंने अपना नाम अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी राहुल और सुमन बताया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डा0 देवेन्द्र सिंह, वी.एस., कार्यालय जी.वी.एच. चौधरीवास को मोजुदगी में तलाशी लेने पर राहुल की पैंट की जेब से पॉलिथिन की थैली में 7.30 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा सुमन को तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कोई नशीला पदार्थ बरामद ना हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और स्कूटी को कब्जा पुलिस लेकर राहुल और सुमन के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।











      पुलिस टीम द्वारा बरामद हेरोइन/चिट्ठा के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे ये हेरोइन/चिट्ठा गांव पीरावाली निवासी अजय से 8 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा 5 हजार रुपयों में लेकर आए है। उपरोक्त दोनों की निशानदेयी पर पीरावाली निवासी अजय को गिरफ्तार किया गया। अजय से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह 15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा दिल्ली से 8 हजार रुपए में एक नाइजीरियन नागरिक ( nazariyan citizens ) से दिल्ली से खरीदकर लाया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। अजय को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और राहुल और सुमन को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।




ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |