हिसार जिले के बरवाला के नजदीकी गांव में नाली में पैशाब करने पर विवाद, एक पक्ष के चार घायल, 13 के खिलाफ मामला दर्ज !
![]() |
| बरवाला पुलिस थाना |
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के बनभौरी ( banbhori village in Hisar ) गांव में गली स्थित नाली में पेशाब करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर दूसरे पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
हिसार में दो गुटों में झगड़ा:गली में पेशाब करने से रोका तो दूसरे पक्ष ने धुना; 4 घायल, 13 के खिलाफ केस दर्ज
गांव बनभौरी निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता हूं। 22 फरवरी की रात को साढ़े नौ बजे गांव का ही एक युवक संजय गली में खड़ा होकर पेशाब कर रहा था। जब हमने उसे गली में पेशाब ना करने के लिए बोला तो वो मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान मनोज, पप्पू, सुभाष, बल्लू, रोहताश, अक्षय, गोगी, सोनू, विशाल, नवीन, दीपू, लीला, लेडा मौके पर पहुंच गए और झगड़ा करने लगे। आरोपितों ने उनके ऊपर ईंट व गंडासियों से हमला बोल दिया। उनके द्वारा किए गए हमले में मेरे को व मेरे परिवार के सुरेश, मनोज, कविता को सिर, हाथ, पैरों में चोटे आई है। इस हमले में मेरे परिवार को मनोज की दुकान के शीशे व गेट भी टूट गया।
लोगों ने किया बीच बचाव
झगड़े की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बीच बचाव किया। तो आरोपित पक्ष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने चारों घायलों को उपचार के लिए सामान्य हस्पताल मिर्चपुर में दाखिल कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रैफर कर दिया। बरवाला थाना पुलिस ने घायलों के ब्यान पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks