स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोहारी राघो में मिट्टी के नीचे दबने से एक की मौत !

 Haryana Hisar news One died due to being buried under the soil in Lohari Ragho


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में खेत में कोई खोद रहा एक व्यक्ति मिट्टी की परत गिरने से उसके नीचे दब गया। इसकी सूचना मिलते ही लोहारी राघो सहित आसपास के गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब तक मिट्टी को बता कर व्यक्ति को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 











मिट्टी की परत गिरने से नीचे दबा व्यक्ति 

शनिवार को लोहारी राघो निवासी राखा अपने दोस्त मंगत के साथ मिलकर खेत में कोई खोजने के लिए गया हुआ था। जिस समय राखा कोई के अंदर जाकर की खुदाई कर रहा था तो ऊपर से मिट्टी की मोटी परत है उसके ऊपर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। मंगत ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों ने गांव में दी और मिट्टी को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। तुरंत मौके पर राहत एवं बचाव कार्य का उचित प्रबंध न होने के कारण राखा को बाहर निकालने में काफी देरी हो गई। जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक मिट्टी के नीचे दम घुटने से राखा की मौत हो चुकी थी।












राहत एवं बचाव कार्य जल्द शुरू हो जाते तो बच सकती थी जान

जब ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्द कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर उचित प्रबंध नहीं होने के कारण राखा की मौत हो गई है। अगर मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होते तो यह हादसा नहीं होता। 











ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें




परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई 

लोहारी राघो निवासी बीरभान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई 38 वर्षीय राखा व उसका साथी मंगत गांव ढाणी कुम्हारान निवासी प्रीतम के घर पर कुई खोद रहे थे। उसका भाई राखा नीचे कुई में मिट्टी खोद रहा था। जबकि मंगत मिट्टी को ऊपर खींच रहा था। कुई से बाहर मिट्टी निकालने के लिए भोनी लगाई हुई थी और उसको रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाए गए थे। ताकि मिट्टी के बेगों के वजन से भोनी हिले नहीं और मिट्टी को बाहर निकालने में ज्यादा जोर ना लगे। इसी दौरान मिट्टी से भरा एक बैग फिसल कर कुई में काम कर रहे राखा के ऊपर जाकर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से तुरंत उसे कुई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |