स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव से नेहरू कॉलेज में पढ़ने आए छात्र की हांसी में दिनदहाड़े हत्या ! दूसरे गुट का एक युवक घायल !

Nehru College hansi student murder



तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़



हांसी में सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज मैं पढ़ने वाले 2 छात्रों के गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। जिसमें शनिवार को दिनदहाड़े से गांव पढ़ने हांसी आए एक युवक की सुआ घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए हिसार में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।











छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, एक छात्र की मौत 

हांसी कि नेहरू कॉलेज में आसपास के दर्जनों गांव के छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। कॉलेजों में अक्सर देखने को आता है कि छात्रों के गुट बने होते हैं और ये गुट कई बार छोटी-छोटी बातों पर आपस में भीड़ भी जाते हैं। शनिवार को सिसाय पुल हांसी के पास नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाले बड़सी गांव के 21 वर्षीय रवि के पास शनिवार दोपहर को उसके एक दोस्त का फोन आया और उसे जल्दी से सिसाय पुल पर आने को कहा। जब रवि सिसाय पुल पर पहुंचा तो उसके कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में आपस में कहासुनी हो रही थी। इसके बाद उनकी छोटी ही कहासुनी कब तक मारपीट में तब्दील हो गई  किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इस दौरान दूसरे पक्ष के छात्रों ने रवि पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार कर दिए। जिसके कारण रवि गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। वहीं झगड़े में दूसरे गुट के 3 छात्र भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनको उपचार के लिए हिसार एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 
















थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों सहित कुल 9 युवकों को जांच के दायरे में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर देर रात तक दबिश दे रही थी। कुलदीप, सचिन विराट नगर हांसी, नीरज ढाणी पाल और नवीन सैनीपुरा को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।














पुलिस ने मृतक के पिता कि शिकायत पर चार नामजद कुलदीप, सचिन, नीरज व नवीन समेत पांच अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रवि के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड है। सेना से रिटायर्ड होने के बाद अब वो पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में ग्रुप-डी में कार्यरत है। रवि की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। क्योंकि रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है, जिसकी करीब 1 साल पहले ही शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार सीआईए पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन-चार युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।






पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे 

बता जा रहा है कि इस वारदात में एक नवीन नाम का युवक घायल हुआ है। वह किस पक्ष से ताल्लुक रखता है यह तो उसके बयान दर्ज होने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस का मानना है कि नवीन दूसरे पास से संबंध रखता है और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान दर्ज होने और कोई पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।





ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |