बेटे की शादी की चल रही थी मैरिज पार्टी, आशीर्वाद देने पिता स्टेज पर पहुंचे तो पैसों व जेवरात से भरे बैग हुआ चोरी ! ऐसे पकड़ा गया वेटर की ड्रेस पहना चोर युवक !
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार में मैरिज रिसेप्शन पार्टी में एक युवक ने जेवरात व नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया। जब तक वो वहां से भाग निकलता तब तक उस पर एक युवक की नजर पड़ गई और समय रहते उसे तुरंत दबौच लिया गया। लड़के को तुरंत ही पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केक काटने लगे तो चुराया पैसों से भरा बैग
हिसार के सेक्टर- 16/17 निवासी महेन्द्र सिंह ने बताया कि तोशाम रोड़ स्थित एक पैलेस में उसके बेटे मोहित की मैरिज पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में सैकड़ों मेहमान आए हुए थे और महेंद्र एक छोटे बैग में जेवरात और नगदी लिए हुए था। वेटर की ड्रेस पहने हुए एक लड़का लगातार महेंद्र पर नजर रखे हुए था। ताकि मौका मिलते ही पैसों व जेवरात से भरे बैग को चुरा सके। जब महेंद्र का बेटा व पुत्र वधु केक काटने लगे तो इस दौरान बैग को स्टेज के एक कोने में रख दिया और स्टेज के पर गहने व नकदी से भरा बैग रखने के बाद सभी मेहमानों का ध्यान उसके पुत्र- पुत्रवधु की तरफ हो गया। लड़के ने मौका मिलते ही पैसे व ज्वेलरी से भरा बैग चुरा लिया। इससे पहले कि वह फरार होता, महेंद्र के दामाद के दोस्त ने उसको बैग उठाते हुए देख लिया। उसने लड़के को आवाज लगाई। इसके बाद दामाद जज के गनमैन ने उस लड़के को बैग के साथ पकड़ लिया।
मध्य प्रदेश का युवक चोरी करते हिसार में रंगे हाथों काबू
महेंद्र ने बताया कि पार्टी में 16-17 साल का एक युवक वेटर की ड्रेस में घूम रहा था। उन्होंने सोचा कि कोई बैठा है जो अपने काम में लगा हुआ है लेकिन वह लगातार उस पर नजर रखे हुए था कि कब उसका मौका मिले और वो बैग को चुरा सके। जैसी लड़के को पकड़ा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को काबू कर लिया। लड़का मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
जज दामाद के दोस्त की निगाहें नहीं पड़ती तो लड़का बैग चुराकर हो जाता फरार
इसके बाद मेहमानों ने लड़के को पकड़ लिया। लड़का पैसों से भरे बैग पर लगातार नजर था और जैसे ही महेंद्र ने बेटे व पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए बैग को नीचे रखा तो लड़के को बैग उठाने का मौका मिलते ही उसने स्टेज पर रखे बैग को मात्र 2 मिनट में उठा लिया। अगर महेंद्र के जज दामाद के दोस्त की नजर नहीं पड़ती तो लड़का चंद मिनटों में फरार हो जाता महिंद्र की छोटी सी लापरवाही उसके परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं होता।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
महिंद्र की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है। लड़का बालिक है या नाबालिक है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक गांव रहने वाला है। आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी करने के प्रयास में लड़के खिलाफ धारा 379,511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks