स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचकूला में सरपंचों पर लाठीचार्ज, हिसार में किसानों ने सरपंचों के समर्थन में फुंका सरकार का पुतला !

 Haryana Hisar news Lathi charge on sarpanchs in Panchkula, farmers in Hisar burnt effigy of government in support of sarpanchs


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

चुने हुए प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज करवाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि उसका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी लोग अपने उपर राइट टू रिकॉल लागू नहीं कर रहे और इसे पंचायतों पर थोप रहे हैं। यह केवल ग्रामीण जनता को दो फाड़ करके गांवों में विवाद फैलाने का प्रयास है। जिसे जनता भी अच्छी तरह से समझ चुकी है। उक्त शब्द पगड़ी संभाल जट्टा के नेता संदीप सिवाच व प्रदीप ने पंचकूला में सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को हिसार सरकार का पुतला फुंकते हुए कहे। 












किसान नेता संदीप सिवाच ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले दो सालों से प्रदेश के सभी गांवों में कोई विकास कार्य नहीं होने के कारण गांव विकास के मामले में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। परंतु सरकार के चहेतों ने झूठे कागजात तैयार कर कागजों में विकास दिखाकर करोड़ों रुपए की हेरा फेरी कर सरकारी खजाने में सेंध लगाई है । सरकार पंचायतों के अधिकार को खत्म करना चाहती है। लेकिन प्रदेश का एक एक किसान सरपंचों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। अगर सरकार ने तुरंत प्रभाव से सरपंचों की मांगे मानकर इस समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रदेश में बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। 






किसान नेता प्रदीप मलिक ने कहा कि किसान संगठन प्रदेश के सरपंचों के साथ खड़ा है। अगर जल्द ही सरपंचों की मांगें पूरी नही तो पगड़ी संभाल जट्टा की टीम सरपंचों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |