स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में सातवीं में पढ़ने वाली दो छात्राओं का अपहरण, पुलिस चेकिंग ने अपहरणकर्ताओं के सपने पर फेरा पानी। मामला दर्ज।

 Haryana Hisar news Kidnapping of two girl students studying in class VII in Hisar district


तहलका न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़


हिसार जिले के बरवाला कस्बे में मंगलवार की दोपहर को कार सवार युवकों ने साथ में पढ़ने वाली दो छात्राओं का अपहरण कर भागने लगे।  कुछ ही दूरी पर पुलिस वाहनों की गहनता से चैटिंग कर रही थी। जैसे ही अपहरणकर्ताओं ने पुलिस नाके को देखकर अपनी कार को रोका तो छात्राएं मौका पाकर उनके चुंगल से बच निकली। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












बरवाला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ परीक्षा देकर स्कूल से पैदल घर आ रही थी कि रास्ते में एक सफेद रंग की कार सवारों ने जबरदस्ती उनको उठा लिया और गाड़ी में लेकर भागने लगे। हिसार चंडीगढ़ रोड पर बरवाड़ा में अग्रोहा से आने वाले रास्ते के टी प्वाइंट पर पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो अपहरणकर्ताओं ने अपनी कार को पुलिस नाके से कुछ दूरी पर रोक लिया। अपहरणकर्ता पुलिस से बचने की योजना बना रहे थे कि दोनों छात्राएं उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और घर आकर सारी बात बताई। बरवाला पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर है दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |