हिसार दवा लेने आए बुजुर्ग की बस के नीचे आने से मौत !
Haryana Hisar news Elderly who came to Hisar to buy medicine died after coming under the bus
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार में मंगलवार को बरवाला चुंगी के पास एक बुजुर्ग की अगली खिड़की से अज्ञात परिस्थितियों में गिर गया और बस के पिछले टायर उसके ऊपर से गुजर गए। जिसके कारण गुजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सुलखनी निवासी राजेंद्र उर्फ कालू दवाई लेने के लिए हिसार आया हुआ था। दवा लेने के बाद मंगलवार की शाम को जब वो अपने घर जाने के लिए हिसार बस स्टैंड पहुंचा तो उसके गांव में जाने वाली बस में काफी भीड़ थी जिसके कारण वह बस की अगली खिड़की में खड़ा हो गया। कुछ समय के बाद बस रवाना हुई और बरवाला चुंगी के पास पहुंचीं तो राजेंद्र उर्फ कालू के हाथ छूट गए और वह बस से गिर गया। बस से नीचे गिरते ही राजेंद्र के ऊपर से बस के पिछले दोनों टायर गुजर गए। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
करियाणा की दुकान चलाता था मृतक
गांव सुलखनी निवासी करीब 60 वर्षीय राजेंद्र उर्फ कालू गांव में ही करियाना की दुकान चलाता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जैसे ही इस हादसे की सूचना ग्रामीणों को लगी तो गांव में मातम पसर गया और हर कोई हिसार की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र बहुत ही मिलनसार और हंसमुख रहने वाला व्यक्ति था। जिसके कारण हर कोई उसे बातें करना पसंद करता था। गौरतलब है कि 13 मार्च को बरवाला में बस से गिर कर एक छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही गांव घिराय में छात्रों ने दो बसों को रोक लिया था और होने के कारण अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks