होली फाग पर हांसी नारनौंद क्षेत्र में सघन पुलिस चैकिंग, जाने कहां कहां पर रहेगी नाकेबंदी !
Haryana Hisar news Intensive police checking in Hansi and Narnaund area on Holi Phag, don't know where the blockade will remain
हांसी पुलिस ने होली के पावन अवसर पर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
भारतवर्ष को वैसे त्यौहारों का देश कहा जाता है लेकिन इसके प्रमुख त्यौहार है जो भारत देश का हर नागरिक पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ मनाता है। इन त्योहारों में रंगों का त्योहार होली के आने की खुशी में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक झूमने लगते हैं। हर किसी में यह त्योहार मनाने की लालसा होती है मगर कुछ उपद्रवी नशे की हालत में मां और पैसा खराब कर देते हैं कि भाईचारे के प्रतीक इस त्यौहार के रंगों को रोनक फिकी कर देते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने खास रणनीति बनाई है और थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन 2 दिनों में ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा एसपी
पुलिस अधीक्षक ने जिला भर में कानून एवं शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सदभावना बनाये रखने, नागरिकों की जान व माल की रक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सुव्यस्थित करने व किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, एंव चौकी इंचार्जों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुडदंग करने वाले मनचलोें से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वालों कों किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्यवाही की सूरत में रहेगा।
हांसी में त्योहार पर कहां कहां पर होगी पुलिस चैकिंग
होली फाग के पूर्व पर दो दिन जिला पुलिस हांसी ने जिले में 16 जगहो उमरा गेट , सिसाय पुल , मुल्तान चौक , काली देवी चौक , बड़सी गेट ,हिसार चुंगी , खरड़ चुंगी , जींद रोड नाका , इसी प्रकार से सदर थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके में बरवाला रोड भाटला, शेखपुरा गांव में भी जरूर स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी ताकि कोई भी शरारती तत्व त्यौहार के जश्न में हुड़दंग बाजी कर खलल ना डाल पाए।
होली फाग पर नारनौंद व बास पुलिस लगाएगी यहां पर पुलिस नाके
व नारनौंद थाना के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड नारनौद, खेड़ी चौक ,राजथल नाका , बस स्टैंड मिर्चपुर , तथा बास थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके में जींद भिवानी रोड बालाजी के मंदिर के पास तथा पीपला पुल पर पर नाका बंदी कर प्रभावी चैकिंग की जाएगी। शराब पीकर ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ अल्कोहल सेंसर की मदद से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके अलावा सभी पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पुलिस लाइन हांसी में रिजर्व पुलिस बल भी रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी नागरिकों को होली एंव फाग की बधाई देते हुए कहा है कि इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना किसी भेदभाव और वैर विरोध के इस पावन पर्व का आंनद लें। गुलाल और फूलों की होली खेलें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें, और किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करे। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि कानून एंव शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगडने नहीं दिया जाएगा।इन्हीं आशाओं के साथ नागरिकों को एक बार पुनः रंगों के इस पर्व की हांसी पुलिस की तरफ से बहुत बहुत बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks