हांसी में पिस्तौल लहराकर हवाई फायर करने के मामले में सिसाय गांव का युवक गिरफ्तार !
Haryana Hisar news Youth of Sisai village arrested for firing in air by waving pistol in Hansi
तहलका न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़
हांसी के एक युवक पर पिस्तौल तान कर लहराने व हवाई फायर कर दहशत फिल्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिसाय गांव के एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सिसाय पुल पुलिस चौकी पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपित के खिलाफ शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
हांसी के राजीव नगर निवासी राजेंद्र ने सिसाय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसके सामने पिस्तौल नाल लहराकर हवाई फायर कर दिया था। जिससे उसके उसके परिवार में दहशत फैल गई थी और हर समय भय का माहौल पैदा हो गया था। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक नाजायज पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुई। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव सिसाय बोलान निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी कि वह यह हथियार कहां से खरीद कर लाया था और किन-किन वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks