स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में रात को पैशाब करने उठी महिला की हत्या, डकैती की नजर से देख रही है पुलिस !

 Haryana Hisar news Murder of a woman who wakes up to urinate at night in the village of Hisar district


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़

हिसार जिले के नजदीकी गांव गंगवा में बीती रात एक महिला की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस और सीना क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो सूचना मिलते ही हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 







औलाद नहीं थी, अकेले रहते थे पति पत्नी,  अब राममूर्ति साथ छोड़ गई अकेला रह गया संतलाल

गंगवा निवासी संतलाल ने बताया कि घर में और उसकी पत्नी राममूर्ति ही रहते थे। क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं है ऐसे में वह अपने आस पड़ोस के लोगों के साथ ही मिलकर एक ही परिवार की तरह रहते थे। 5 मार्च की रात को उसकी पत्नी पड़ोसी विनोद के घर बातचीत कर रही थी और रात को 12 बजे के करीब अपने घर में आकर सो गई थी। जब सुबह 4 बजे उठकर उसकी पत्नी राममूर्ति घर के बाहर बने से चलने में पेशाब करने के लिए गई तो वो वापस कमरे में नहीं आई। जब सुबह 5 बजे उठकर उसने जाकर देखा तो उसकी पत्नी आंगन में पड़ी हुई थी। जब उसने उसकी नब्ज टटोली तो उसकी मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर जो गहने थे वह गायब मिले। 










हत्या कर महिला के गले से जेवरात उड़ा ले गए हत्यारे


संतलाल ने बताया कि गौर से देखने पर उसकी पत्नी के हाथ व गले पर निशान दिखाई दे रहे थे। वही हाथों में पहनी हुई चूड़ी टूटी हुई थी। कानों से सोने के 15 ग्राम के टोपस, गले में सोने की 2 तबीजी व पैरों की 12 तौले की चांदी की पाजेब सहित अन्य जेवरात गायब मिले। घटनास्थल पर आजाद नगर थाना प्रभारी व सीन आफ क्राइम व सीआईए इंचार्ज प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचकर गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।








ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर




केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें


पत्नी की चौधर पर चौधर करने वाले पतियों पर सीएम मनोहर लाल का मास्टर स्ट्रोक , जिला परिषद चेयरमैन की बैठक से निकाला बाहर !


जींद जिले के दो सरपंचों के होली के रंग पड़े फीके, मार्कशीट मिली फर्जी, नोटिस जारी, अब जाएगी सरपंची .



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |