ट्रैक्टर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अनेक चोरी की घटनाओं से उठा पर्दा !
Accused arrested in tractor theft case
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
ट्रैक्टर चोरी के मामले में उकलाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अनेक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
नई अनाज मंडी ,उकलाना चौकी पुलिस ने नई अनाज मंडी उकलाना के पास स्थित श्री बाला जी ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर चोरी के मामले में आरोपी कगनपुरा रोड सिरसा निवासी जीतू को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 16 दिनाक 20.01.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई राजकुमार ने बताया कि अनाज मंडी पुलिस चौकी उकलाना में लितानी निवासी अनिल कुमार ने श्री बाला जी ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में अनिल कुमार ने बयाया कि मेरे चाचा ने उकलाना नई अनाज मंडी के पास गांव सुरेवाला के सामने मेन सड़क पर श्री बाला जी ट्रैक्टर एजेंसी की हुई है। इस एजेंसी में देखरेख का कार्य मैं करता हूं। हमारी इस एजेंसी में तीन ट्रैक्टर खड़े थे। दिनांक 19/20.1.2023 की रात को किसी ने ताले तोड़ हमारी एजेंसी में खड़ा आइसर ट्रैक्टर और एजेंसी में रखे सिलेंडर चुल्हा, LED, प्रिंटर तथा AXIS बैंक की चैकबुक भी चोरी हुई मिली तथा अज्ञात चोर एजेंसी में लगे CCTV कैमरो की DVR भी चुराकर ले गये। शिकायत पर उपरोक्त दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ये पढ़ें आपके लिए खास है :
शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !
हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....
खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें
पत्नी की चौधर पर चौधर करने वाले पतियों पर सीएम मनोहर लाल का मास्टर स्ट्रोक , जिला परिषद चेयरमैन की बैठक से निकाला बाहर !
जींद जिले के दो सरपंचों के होली के रंग पड़े फीके, मार्कशीट मिली फर्जी, नोटिस जारी, अब जाएगी सरपंची .
एएसआई राजकुमार ने बताया कि बाला जी ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर चोरी की वारदात में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी पुलिस जांच में सामने आई है। आरोपी ने अपने साथियों सहित अभी हाल में वाहन चोरी की वारदाते की है। आरोपी ने अपने साथियों सहित डबवाली से 2 ट्रैक्टर, मानसा पंजाब से एक गाड़ी और पीलीबंगा, राजस्थान स्थित ट्रैक्टर एजेंसी से एक ट्रैक्टर चोरी किया है। इसके अलावा कालावाली से एक स्कूटी और भट्टू से स्मर्सिबल मोटर चोरी के मामलों में आरोपी जमानत पर रिहा है। आरोपी ने अपने साथियों सहित बेचने की नियत से बालाजी ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर चोरी किया था। पुलिस ने चोरी शुदा ट्रैक्टर बहंबैया, नंदगढ़ पंजाब से बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks