स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी, इंतजार में पुलिस व जेल प्रशासन | कब सुनारिया जेल पहुंचेगा राम रहीम |


तहलका न्यूज, रोहतक/ ललीत


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ( Dera Sacha Sauda chief sant Gurmeet Ram Rahim Singh insan ) को जनवरी माह में 40 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया था। पैरोल के दौरान डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख संत गुरमीत राम-रहीम ने पांच साल बाद डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ( Shah Satnam Singh Ji Maharaj birthday) के पावन अवतार दिवस के भंडारे पर विशाल सत्संग कर सरकार को दिखा दिया कि भले ही वो जेल में बंद है। लेकिन लोगों में उनके प्रति जो श्रृद्धा व विश्वास है वो ज्यों का त्यों ही है। 
















राम रहीम के मुरीद हुए भाजपा नेता 

जैसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ( Baba Ram Rahim ) रोहतक की सुनारिया जेल ( sunariya jail in Rohtak ) से रिहा होकर यूपी के बागपत आश्रम पहुंचा तो उन्होंने लाइव विडियो के माध्यम से डेरा श्रद्धालुओं को परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ( parampita Shastra Singh Ji Maharaj Avatar month ) के पावन अवतार महीने की बधाई दी और सभी को तीनों वचनों पर कायम रहने और अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास रखने का प्रण याद दिलाया। उसके बाद हरियाणा के साथ संगत ने पूरे हरियाणा में गांव से लेकर शहर तक महा सफाई अभियान चलाया और अपने सतगुरु को अवतार दिवस वह जेल से बाहर आने का अनमोल तोहफा दिया। इस सफाई महाअभियान का शुभारंभ डेरा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से हनीप्रीत के साथ झाड़ू लगाकर किया तो शहरों में भाजपा नेताओं व उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ ऑनलाइन काफी भाजपा नेताओं ने भी बातचीत की और डेरे की इस मुहिम की काफी सराहना की। उसके बाद राजस्थान और पंजाब की संगत ने भी अपने अपने प्रांत में सफाई महाअभियान चलाया। 













 माता-पिता की गलत हरकतों का अनुशरण कर बच्चे भी बड़े होकर वही हरकतें करते हैं 

पैरोल के दौरान डेरा मुखी ( Dera Mukhi ) अलग अलग अंदाज में दिखाई दिए। सबसे पहले सुबह इंस्टाग्राम पर नजर आते जिसमें कभी वह कबूतरों को दाना खिलाते हुए तो कभी युवाओं है बड़ी उम्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए इस देते नजर आए। इसके अलावा परीक्षा के समय में छात्रों को किस तरीके से पढ़ाई करें इस बारे में भी  online आकर छात्रों को पूरे आत्मविश्वास के साथ किस तरह से उचित समय में पूरे पाठ्यक्रम को याद किया जा सके ऐसे टिप्स दिए। वहीं पैरोल खत्म होने से एक दिन पहले बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत ( Baba Ram Rahim ne Haniprit ) के साथ मिलकर छात्रों और उनके अभिभावकों से करीब 40 मिनट तक बातचीत की जिसमें अभिभावकों और छात्रों के प्रश्नों को हनीप्रीत ने पढ़कर सुनाया तो राम रहीम ( Ram Rahim ) ने एक-एक कर हर सवाल का जवाब दिया। यह दौरान डेरा मुखी ने कहा कि जब माता-पिता अपने छोटे बच्चों के सामने लड़ाई झगड़ा करने सहित अन्य कोई गलत हरकत करते हैं, तो बच्चों के दिलो दिमाग में बैठ जाती है और बड़े होकर वही हरकतें करने लग जाते हैं। उस समय माता-पिता बुजुर्गों जाते हैं और कहते हैं कि ऐसी हरकतें हमने कभी नहीं कि यह किस पर गया है। लेकिन वह अपने बीते हुए समय को याद करें कि उन्होंने यह हरकतें की थी, जिसको आज उनकी औलाद कर रही है। एक युवा ने तो पूछ लिया कि उसके माता पिता अवैध संबंध बनाते हैं ऐसे में वह क्या करें। 














बच्चों और माता-पिता को डेरा मुखी बाबा राम रहीम की नसीहत

इस सवाल का जवाब देते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने फरमाया कि हमारी संस्कृति इसकी इजाजत हमें नहीं देती है। ऐसे में हमें अपने जीवन में शादी होने से पहले ब्रह्मचारी का पालन करना चाहिए और शादी होने के बाद पति पत्नी के अटूट रिश्ते को पूरी निष्ठा के साथ और इमानदारी के साथ निभाना चाहिए। सवाल जवाब की प्रक्रिया में किसी ने कहा कि वह नौकरी के सिलसिले में या काम के सिलसिले में बाहर आता है और अपने परिवार व बच्चों को समय नहीं दे पाता तो बाबा राम रहीम ने कहा कि जैसे ही उनको समय मिले वह अपने परिवार को बच्चों को पूरा समय दे। वो पूरा दिन अपना मोबाइल फोन बंद कर पूरा का पूरा समय अपने बच्चों का परिवार के साथ बताएं जिससे परिवार में खुशियां लौट आएंगी। साथ ही उन्होंने अपने सतगुरु अल्लाह वाहेगुरु राम पर अटूट विश्वास, दृढ़ यकीन रखते हुए सुबह शाम राम नाम का जाप करते रहने का आहवान किया। ताकि उनके अंदर आत्मविश्वास बल्कि कभी कमी महसूस ना हो।











डेरा प्रमुख राम रहीम ने की मानवता भलाई की कई मुहिमों की शुरुआत

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल पर 21 जनवरी को जेल से बाहर आया था। अब शुक्रवार को डेरामुखी जेल में वापस आ जाएगा। पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार दिवस पर आयोजित भंडारे में 25 जनवरी को पांच साल बाद किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल हुआ था। 28 फरवरी को भी मुख्य कार्यक्रम के दौरान अनुयायियों से रूबरू हुआ था। हालांकि इस दौरान डेरा की ओर से नई महिम भी शुरू की गई लेकिन सिरसा में डेरा मुखी के ना होने के कारण जाम-ए इंसां का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा डेरा सका। पैरोल के दौरान राम रहीम के द्वारा केवल सत्संग करने के उपरांत अपने श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए नामदान दिया गया है।







नशे की लत में पड़कर बेची करोड़ों की जमीन जायदाद, राम रहीम का गाना सुनकर नशे से की तौबा 

डेरा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की इस पैरोल के दौरान अनेक युवाओं ने नशे की लत को छोड़ने का प्रण किया। वहीं डेरे द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में भी इजाफा किया गया। जिससे उनकी संख्या बढ़कर अब 156 हो गई है। तरुण के दौरान हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ निवासी एक युवा ने आनलाईन आकर बताया कि वह नशे की दिन में कई कई डोज लेता था। जिसके कारण उसके परिजन नारकीय जीवन जीने पर मजबूर थे। क्योंकि वह अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए घर व खेत की करोड़ों रुपए की कीमती जमीन को बेच चुका था। नशे की लत में पड़े युवा ने वीडियो में दिखाया की नशे के कारण उसकी नसें किस तरह से डैमेज हो चुकी हैं और काली हो गई हैं। किसी से मैं उनके खेत में दर्जनों मजदूर काम करते थे और अपना घर का खर्च चलाते थे। नशे की लत की वजह से उसकी सारी जमीन जा जात विधि और आज उसके परिजन दूसरों के यहां दिहाड़ी मजदूरी करके अपना घर का गुजर-बसर करते हैं।













पैरोल के दौरान मां पत्नी से दूरी, हनीप्रीत से लगाव

पैरोल खत्म होने से पहले डेरा प्रमुख द्वारा आह्वान किया गया कि सभी लोग अपनी गाड़ियों में फर्स्ट एड बॉक्स रखें और उसमें सरकार की हिदायतों के अनुसार डॉक्टर से प्रमाणित दवाइयां अपने साथ रखें। ताकि सड़क हादसों में घायल होने वालों की सहायता की जा सके। जिससे उनकी जान बचाई जा सके। पैरोल के दौरान बाबा राम रहीम ने अधिकतर समय आनलाईन सत्संग, फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम के साथ-साथ 3 गाने लांच करने में बिताया। इसके अलावा राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी नजर आई। लेकिन इस पैरोल के दौरान राम रहीम के परिवार में उनकी मां‌  व पत्नी में से कोई भी कैमरे के सामने नहीं आया और ना ही कभी कोई उनके बारे में जिक्र सुना। जबकि उसका बेटा व दोनों बेटियां पहले ही अपने परिवार के साथ लंदन जा चुके हैं।












साध्वियों के साथ यौन उत्पीड़न व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन बाद शुक्रवार को फिर सुनारिया जेल पहुंचेंगे। उसे जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था। उसने बागपत में पैरोल पूरी की है। रामरहीम को वीरवार जेल लाने की चर्चाएं गर्माई रही। शाम को राम रहीम के बागपत में होने की सूचना मिली। चर्चा है कि सुबह राम रहीम बागपत से रवाना होगा और सुबह दस से 11 के बीच सुनारिया जेल पहुंचने की उम्मीद है। उसकी 40 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद उसे जेल लाया जा रहा है। उनके साथ कौन-कौन आएगा इसकी अभी तक पुलिस प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन अलर्ट पर रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |