स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत मंत्री के निशाने पर आए सरपंच पर ठेकेदार ने चलाई गोली, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कु दो टीमें कर रही हैं छापेमारी

 Haryana Fatehabad news The contractor fired at the sarpanch who came under the target of the Panchayat minister, two teams of police are conducting raids to nab the accused


तहलका न्यूज, फतेहाबाद, सुनील कोहाड़


पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार को गांव के ही एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मार दी। गनीमत है कि सरपंच बच गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर विनोद भांभू के खिलाफ हत्या की कोशिश, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर के बाहर गली में पिता ओमप्रकाश, गांव के उग्रसेन और सुंदर कुमार के साथ खड़े थे। इसी दौरान विनोद कार से वहां पहुंचा और पास बुलाया और पिस्तौल से फायर कर दिया।















सरपंच नरेंद्र व विनोद के बीच पंचायती व मनरेगा के तहत किए गए कामों के भुगतान के कागजात पर हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद चल रहा है। ठेकेदार ने नरेंद्र के सरपंच बनने से पहले और बाद में मनरेगा व पंचायती फंड से करीब 35 लाख के विकास कार्य गांव में करवाने की बात कही जा रही है। प्रशासन द्वारा 24 अगस्त काम करने की स्वीकृति दी गई थी। उपरोक्त कार्यों में से कुछ पैसे का भुगतान हो चुका है लेकिन दस लाख के अधूरे बिलों पर सरपंच ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। 











ये पढ़ें आपके लिए खास है : 


शनिवार की आधी रात सरपंचों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सरपंचों के टेंट, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपा समर्थक, मंच पर तोड़ा माइक !

हाईकोर्ट के सख्त रुख से हरियाणा सरकार के छूटे पसीने....

खबरों से अपडेट बने रहने के लिए गूगल न्यूज़ को फॉलो करें और शेयर करें







सरपंच नरेंद्र ने ठेकेदार से कह दिया था कि उसकी मौजूदगी में कोई काम नहीं हुआ, जिससे उसको नहीं पता कि ठेकेदार द्वारा करवाए गए कार्य गलत है या सही, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वह हस्ताक्षर नहीं करेगा। नरेंद्र ने बताया कि मेरी जान को खतरा बना हुआ है। उसने भूना थाना प्रभारी से मांग की है कि उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सरपंच नरेंद्र कुमार की शिकायत पर विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 











नरेंद्र कुछ दिनों पहले पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निशाने पर भी आए थे। 23 जनवरी को हुए मधुर मिलन समारोह का न्योता देने गांव नाढोड़ी में गए मंत्री के कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र नहीं गए थे। इस पर तैश में आकर पंचायत मंत्री ने राइट टू रिकॉल के जरिये सरपंच को हटाने की चेतावनी दे डाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |