होली के दिन हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार
Accused arrested in murder case on Holi
तहलका न्यूज, हिसार/ सुनील कोहाड़
होली के दिन अपने मित्र के पास था खेल ले आए युवक के साथ लड़ाई झगड़े में हुई हत्या के मामले में थाना आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मृतक गंगापुर, बिहार निवासी मुकेश कुमार होली के दिन 8 मार्च को आरोपी के पास होली खेलने के लिए आया था। दोनो ने वहा शराब पी। नशे की हालत में दोनो का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान संदीप ने मृतक मुकेश को थप्पड़ मुक्के मारे व धक्का मारा। जिसके कारण वह नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान पीजीआईएमएस रोहतक में मुकेश का देहांत हो गया। मृतक मुकेश की पत्नी की शिकायत पर थाना आजाद नगर हिसार में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सहरसा, बिहार हाल आजाद नगर निवासी संदीप को थाना आजाद नगर में आईपीसी की धारा 302/323/506 के तहत मुकदमा संख्या 169 दिनाक 14.03.2023 में गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks